Adani Cement Factory MP: अडानी ग्रुप एमपी के इस जिले में करेगा 3500 करोड़ का निवेश, खुलेगी सीमेंट फैक्ट्री
Adani Cement Factory MP: मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास की दृष्टि से वर्तमान समय को स्वर्ण काल कहा जा सकता है। यहां आए दिन नए-नए उद्योगों की शुरूआत हो रही है। वहीं दूसरी ओर देश के कई दिग्गज उद्योगपति भी यहां उद्योग धंधे शुरू करने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब अडानी ग्रुप ने भी प्रदेश में एक बड़ा उद्योग शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
अडानी ग्रुप की ओर से यह सौगात बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को मिलने जा रही है। अडानी ग्रुप यहां पर एक बड़ी सीमेंट फैक्ट्री खोल रहा है। इस सीमेंट फैक्ट्री में अडानी ग्रुप 3500 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि का निवेश करेगा। सीमेंट फैक्ट्री खोलने के लिए विक्रम उद्योगपुरी में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर (Adani Cement Factory MP)
कोई भी उद्योग खुलने पर उस क्षेत्र का औद्योगिक विकास तो होता ही है, सबसे बड़ा लाभ युवाओं को मिलता है। उन्हें इन उद्योगों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो पाते हैं। यह सीमेंट फैक्ट्री खुलने से भी बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इसके साथ ही उज्जैन में अन्य निवेशकों के आने का रास्ता भी खुलेगा।

कॉन्क्लेव में जताई थी ग्रुप ने इच्छा (Adani Cement Factory MP)
निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले दिनों रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आयोजन किया था। एक कॉन्क्लेव का आयोजन उज्जैन में भी हुआ था। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव से हुई चर्चा में अडानी ग्रुप ने निवेश की इच्छा जताई थी। जिस पर सीएम ने सहमति दे दी थी। इसके बाद अडानी ग्रुप ने उज्जैन में बड़ी सीमेंट फैक्ट्री खोलने की तैयारी कर ली थी।
सहमति मिलते ही बनाई रूपरेखा (Adani Cement Factory MP)
उज्जैन में फैक्ट्री खोलने के प्रस्ताव पर सहमति मिलते ही अडानी ग्रुप तैयारियों में जुट गया था। इसके लिए उज्जैन में कई बैठके की गईं। बैठकों में प्रारूप बनाने के बाद उज्जैन में सीमेंट्र फैक्ट्री बनाने का रास्ता साफ हो गया। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौड़ के मुताबिक, उज्जैन-देवास रोड स्थित विक्रम उद्योगपुरी में अडानी ग्रुप अपना सीमेंट फैक्ट्री लगाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रकिया शुरू हो गई है। (Adani Cement Factory MP)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



