Betul Indore highway accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर कार पुलिया से नदी में गिरी; 2 की मौत, 2 घायल
Betul Indore highway accident: मध्यप्रदेश के देवास जिले में बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां कालीसिंध नदी पर एक कार पुलिया से नदी में गिर गई। इससे कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। मृतक और घायल मध्यप्रदेश, राजस्थान और पंजाब के बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा देवास जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के चापड़ा गांव के पास आज सुबह 11 बजे हुआ। इसमें बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर कालीसिंध नदी पर बनी पुलिया से एक अर्टिगा कार नदी में गिर गई। यह कार मदुरई से इंदौर की ओर जा रही थी।

ट्रक देखकर चालक ने खोया नियंत्रण (Betul Indore highway accident)
बताया जाता है कि यह कार जैसे ही पुरानी संकरी पुलिया पर पहुंची तो सामने ट्रक आ गया। ट्रक देखकर ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और कार सीधे नदी में जा गिरी। 11 मीटर लंबी और 12 फीट ऊंची यह पुलिया करीब 100 साल पुरानी है, जिसकी रेलिंग टूट चुकी है। यहां पिछले 2 महीने में यह चौथा हादसा है।
हादसा होते ही ग्रामीण जुटे मदद को (Betul Indore highway accident)
यह हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। आगे बैठे दो लोगों ने सीट बेल्ट लगाई थी, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। पीछे बैठे दो लोगों को कांच तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मृतक और घायलों में यह शामिल (Betul Indore highway accident)
इस हादसे में मृतकों की पहचान ओपी (40) निवासी अमृतसर और आनंद राज (40) निवासी इंदौर के रूप में हुई है। जबकि इलैया राजा (40) निवासी जयपुर और उच्चतेवन (44) निवासी चंडीगढ़ घायल हैं। जिन्हें बागली के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Read Also: Betul Murder News: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, सागौन का डंडा बरामद
साथी को ड्रॉप करने जा रहे थे इंदौर (Betul Indore highway accident)
बताया जात रहा है कि यह सभी लोग आनंद राज को ड्रॉप करने इंदौर जा रहे थे। यह लोग देश भर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित रेस्टोरेट्स में साउथ इंडियन डिशेज बनाने का काम करते थे। कई दिनों बाद वे घर लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।
इस पुलिया पर पहले भी हुए हादसे (Betul Indore highway accident)
स्थानीय ग्रामवासियों ने बताया कि इस पुलिया पर न तो रेलिंग है और न ही संकेतक। प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार हादसे के बाद ग्रामीण ही बचाव करते हैं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ है। इधर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजन को सूचना भी दे दी गई है। (Betul Indore highway accident)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



