29 June 2025 Horoscope Panchang: आज का राशिफल, जानें चंद्रमा के गोचर से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर?

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (29 June 2025 Horoscope Panchang)। आज का सुविचार… जितने अच्छे से आप दूसरों से, दूसरों की स्त्रियों से, दूसरों के माँ बाप से, दूसरों के बच्चों से बात करते हैं। उतने ही अच्छे से यदि अपनों से बात करने लगें तो घर मैं ही स्वर्ग ऊतर आएगा!!

श्री गणेशाय नम:
पंचाग ऐव राशिफल – 29-06-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत आषाढ़ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- चतुर्थी 09:13:58, पश्चात-पंचमी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 15 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 06:33:14, पश्चात-मघा,
योग- वज्र 17:57:24, पश्चात-सिद्धि,
करण- विष्टिभद्र 09:13:58, पश्चात-बव,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
चंद्र- कर्क 06:33:14, पश्चात-सिंह राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन – दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:27:30,
सूर्यास्त- 19:21:43,
दिन काल- 13:54:12,
रात्री काल- 10:06:08,
चंद्रोदय- 09:12:12,
चंद्रास्त- 22:37:10,
राहू काल-17:37-19:22 अशुभ,
यम घंटा- 12:25-14:09 अशुभ,
अभिजित- 11:57-12:52 शुभ,
प्रदोष- 19:22-21:24 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है। पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (29 June 2025 Horoscope Panchang)

चर- 07:12-08:56,
लाभ- 08:56-10:40,
अमृत- 10:40-12:25,
शुभ- 14:09-15:53,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (29 June 2025 Horoscope Panchang)

शुभ- 19:22-20:37,
अमृत- 20:37-21:53,
चर- 21:53-23:09,
लाभ- 25:41-26:56,
शुभ- 28:12-29:28,

आज 29 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (29 June 2025 Horoscope Panchang)

1 मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो वह जल्दबाजी में ना लें। आपके कुछ बाहरी लोगों से भी अच्छे संपर्क रहेंगे, जिनका आप व्यापार में पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपने मित्रों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं, जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। किसी वकील से सलाह मशवरा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। घर परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सफेद है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

2 वृष राशि :- आज के दिन जो लोग लंबे समय से विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। स्वास्थ्य हेतु मन परेशान हो सकता है। भाइयों के साथ आपके संबंधों में यदि कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो उनमें मधुरता आएगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के प्रति बहुत ही सावधान रहना होगा। व्यापार में कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाकर अपनी किसी समस्या को आसानी से हल कर पाएंगे। धन संबंधित मामले में मिला-जुला रहने वाला है। आपने यदि पहले किसी से उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। शुभांक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

4 कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने काम पर पूरी मेहनत करेंगे और निगरानी रखेंगे, तभी आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा। व्यापार में किसी तरह का शॉर्टकट न अपनाएं। बचत करके चलें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। स्वस्थ रहने हेतु वाहन सावधानी से चलाएं। क्षात्रों का पढ़ाई से मन भटकेगा। आपको भाइयों के संबंधों में कुछ दरार पैदा हो सकती है, इसलिए बहुत ही तोल-मोल कर बोलें। किसी बाहरी व्यक्ति से अपने घर संबंधी बातों का जिक्र ना करें। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – गोल्डन है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

5 सिंह राशि :- आज के दिन आप धार्मिक कार्य से जुड़ेंगे जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के मामले में मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी गलत आदमी का साथ देने से बचें, धन हानि के योग हैं। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो कोई बाहरी व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको अपनी मेहनत से कुछ आगे बढ़ना होगा। किसी पर आश्रित न रहें अन्यथा काम रुक सकता है। बिजनेस में कुछ नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। ये दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए मजबूती लेकर आएगा। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – मैहरून है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

7 तुला राशि :- आज के दिन आप किसी निवेश को करने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य लें। आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आप अपने व्यवसाय से जुड़े कामों में कोई बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे और उसके लिए कुछ धन भी व्यय करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। यदि आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – लाल है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप किसी व्यावसायिक कार्य के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। वर्तमान स्थितियों में सोच समझ कर कोई निर्णय लेना आपके लिए बेहतर होगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण उनके लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके कारण कोई वाद-विवाद बन सकता है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – नारंगी है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

9 धनु राशि :- आज के दिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं तो बेहतर रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में काम करने के तौर-तरीकों में बदलाव कर सकते हैं। यदि आप किसी योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार के कारण माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी कुछ नीतियों को बनाकर चलें तो आप अच्छा नाम और दाम कमा सकते हैं। आप किसी से मतभेद में ना पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार के साथ शुभ कार्य संपन्न करने की योजना बन सकती है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

10 मकर राशि :- आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में किसी काम के पूरा होने तक विश्वास बनाए रखेंगे। आपके किसी काम के पूरा न होने से आपको निराशा हाथ लगेगी। यदि आपने दूसरों से कुछ ज्यादा उम्मीद लगाई है, तो वह पूरी नहीं होंगी। आप धन संबंधित किसी मामले में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए अपने गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज दूर होगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – सिल्वर है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आप खुद पर ज्यादा जिम्मेदारी ना लें, नहीं तो बाद में उन्हें आपको निभाने में समस्या हो सकती है। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आप जिम्मेदारी से किसी काम को करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे उन लोगों का अपने साथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। दोनों एक दूसरे के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – काला है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको किसी काम के पूरा ना होने से निराशा हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें निवेश करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी अपने कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने हैं। संतान के ऊपर आप ज्यादा बंदिशे ना लगाएं, नहीं तो वह परेशान हो सकती है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (29 June 2025 Horoscope Panchang)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment