बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

टूटे सारे रिकॉर्ड: आज 229 नए पॉजिटिव

बैतूल। जिले में कोरोना अब नए-नए रिकॉर्ड बनाने लगा है। आज जिले में नए मरीजों का आंकड़ा सवा 2 सौ के भी पार 229 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही कुल एक्टिव केस के आंकड़े में भी भारी उछाल आया है। इनकी संख्या भी बढ़कर 781 पर पहुंच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि में आई रिपोर्ट में जिले में 229 नए केस मिले हैं। इनमें से 11 की रैपिड एंटीजन टेस्ट से और 218 की आरटीपीसीआर से रिपोर्ट आई है। रविवार को जिले में 611 एक्टिव केस थे। आज 59 मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में एक्टिव केस बढ़ कर 781 हो गए हैं।

गौरतलब है कि आज आया नए मरीजों का यह आंकड़ा इस साल का सबसे अधिक है। इससे पहले एक दिन में 143 मरीज शनिवार को मिले थे। उसके बाद यह आंकड़ा कम होकर 94 पर पहुंच गया था। इससे लग रहा था कि अब आंकड़ों में उछाल शायद न आए, लेकिन आज मिले मरीजों ने एक बार फिर सभी को चिंता में डाल दिया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button