MP Weather News : मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूल के समय में हुआ बदलाव
MP Weather News : मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूल के समय में हुआ बदलाव। मध्यप्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में भी तापमान में गिरावट देखने मिली है। आने वाले दिनो में ठंड और भी बढ़ने के आसार है। जिसके चलते सरकार ने स्कूल के समय में बदलाव करने एक निर्णय लिया है। ठंड का असर बच्चों और बुजुर्गो पर ज्यादा देखने मिलता है।
शहडोल में बदला स्कूल का समय
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के आधार पर, शहडोल जिले में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए, जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी, गैर-सरकारी और सीबीएसई स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की प्रथम पाली में संचालित होने वाले सभी स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है।अब 2 दिसंबर, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक सभी उक्त स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे।
मध्यप्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा
मध्य प्रदेश के पहाड़ी स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, नौगांव में 8 डिग्री, राजगढ़ में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.4 डिग्री, मंडला में 8.6 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 9.2 डिग्री और टीकमगढ़ में 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है।
खास खबरे
- Chandrapur Murder Case: दामाद ने खोला पुलिसकर्मी की मौत का राज, बेटी ने दिया था पिता को जहर, हैरान कर देगी वजह
- Raipur Murder Case: लव ट्राइंगल में युवक की हत्या: युवती ने प्रेमी संग रची साजिश, शव दफन कर छिपाया राज
- MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड के रिजल्ट इस दिन होंगे जारी, 16 लाख छात्रों का खत्म होगा इंतजार, तारीख का हुआ ऐलान
- Goras Mobile App: एमपी में लॉन्च होगा ‘गोरस मोबाइल ऐप’, पशुपालकों को मिलेगा वैज्ञानिक आहार और बढ़ेगा दूध उत्पादन
- Muzaffarpur Sex Racket: होटल और पेट्रोल पंप की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप



