बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
मासूम गया था मोटर चालू करने, करंट लगा और हो गई मौत
शाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर माल ग्राम में गुरुवार को करंट लगने से एक 12 साल के मासूम बालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस शव को पीएम के लिए लाई है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र पिता अरविन्द वटके (12) निवासी रामपुरमाल खेत में ट्यूबवेल की मोटर चालू करने गया था। इस दौरान बालक की करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि खेत पर बालक देवेंद्र और उसकी दादी ही रहते थे। काफी देर बाद भी देवेंद्र के वापस नहीं लौटने पर दादी ने जाकर देखा तब उसे पता चला।
यह भी पढ़ें… कर रही थी मोटर चालू, करंट लगा और गिर गई कुएं में, मौत
इसके बाद वह गांव में गई और ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच कर मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया। पीएम के बाद उसका शव पुलिस ने परिवार को सुपुर्द किया गया है।
यह भी पढ़ें… ट्रांसफार्मर बदल रहा था युवक, करंट लगा और हो गई मौत



