यूटिलिटी अपडेट

Highest FD Interest Rate: यहां मिलता है 12.99% का सुपर डुपर ब्याज, सिर्फ 3 महीने के लिए ही करना होगा पैसा जमा

Highest FD Interest Rate: 12.99% super duper interest is available here, money will have to be deposited only for 3 months

Highest FD Interest Rate: यहां मिलता है 12.99% का सुपर डुपर ब्याज, सिर्फ 3 महीने के लिए ही करना होगा पैसा जमाHighest FD Interest Rate: आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ा देने से बैंकों ने अपने ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। एफडी पर अब बैंक 7 से 8% तक ब्याज दे रहे हैं, लेकिन कई फिनटेक कंपनियां ऐसी है जो एफडी से कई ज्यादा ब्याज दे रही है और इनका लॉक इन पीरियड भी काफी कम है। भारत पे 12 फ़ीसदी तक ब्याज दे रहा था लेकिन अब इसमें मोबिक्विक (Mobikwik) फिनटेक कंपनी की भी एंट्री हो गई है। यह सबसे ज्यादा ब्याज दे रही है।

मोबिक्विक (Mobikwik) ने लॉन्च किया नया फीचर

मोबिक्विक (Mobikwik) द्वारा अपने यूजर्स के लिए हाल ही में एक्सट्रा प्लस (Xtra Plus) फीचर लॉन्च किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स 12.99 फीसदी तक ब्याज कमा सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने एक्सट्रा (Xtra) फीचर लॉन्च किया था, जिसमें 12 फीसदी तक ब्याज मिलता है। कंपनी ने इस फीचर के लिए आरबीआई रेगुलेटेड पी2पी इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म लेंडबॉक्स (Transactree Technologies Pvt Ltd) के साथ पार्टनरशिप की है।

यदि आप मोबिक्विक एक्स्ट्रा में अपना पैसा निवेश करते हैं तो आपको 12% के हिसाब से मिलने वाला ब्याज प्रति दिन आपके अकाउंट में क्रेडिट होता जाएगा। आप इस पैसे को किसी भी समय निकाल सकते हैं, वही एक्स्ट्रा प्लस में निवेश करने पर आपको 12.99% फ़ीसदी ब्याज मिलेगा, लेकिन आपको इसे कम से कम 3 महीने लॉक इन में रखने होगे।

यह लोग कर सकते हैं निवेश (Highest FD Interest Rate)

मोबिक्विक एक्स्ट्रा और एक्स्ट्रा प्लस में 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी भारतीय नागरिक जिनके पास पैन कार्ड और भारतीय बैंक अकाउंट नंबर है निवेश कर सकते हैं। यदि N.R.I. है तो वे एनआरओ बैंक अकाउंट के जरिए इसमें अपना पैसा निवेश कर सकते हैं।

क्या निवेश पर लगता है कोई चार्ज

यदि आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि इतना ब्याज देने पर निवेश करने पर मूवी के कुछ चार्ज करता है तो आपको बता दें कि इसमें जमा या निकासी के लिए कोई भी चार्ज नहीं लगते हैं। एक्स्ट्रा प्लस में 30 दिन से पहले पैसा निकालने पर कोई ब्याज नहीं मिलता और मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने पर 8 फ़ीसदी तक ब्याज मिलता है।

सिर्फ ₹1000 से शुरू कर सकते निवेश

मोबिक्विक एक्स्ट्रा या एक्सट्रा प्लस में निवेश कम से कम 1000 रुपये से शुरू कर सकते हैं। इसमें 10 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर आप अपने निवेश को 10 लाख रुपये से अधिक बढ़ाना चाहते हैं तो मोबिक्विक टीम से संपर्क करना होगा। आरबीआई के गाइडलाइंस के मुताबिक, 10 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश करने के लिए नेट वर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button