वायरल अपडेट

Holi Funny video: लड़की ने लड़के को लगा दिया रंग, फिर नाराज लड़के ने किया ऐसा काम नहीं रूकेगी आपकी हंसी, वायरल हुआ वीडियो

Holi Funny video: The girl applied color to the boy, then the angry boy did such a thing that you will not stop laughing, the video went viral

Holi Funny video: लड़की ने लड़के को लगा दिया रंग, फिर नाराज लड़के ने किया ऐसा काम नहीं रूकेगी आपकी हंसी, वायरल हुआ वीडियो

Holi Funny video: “बुरा ना मानो होली है” यह कहावत होली पर चलता साबित होती है, क्योंकि होली के दिन लोग ईर्ष्या और द्वेष भुलाकर एक दूसरे को रंग- गुलाल लगाते हैं। कुछ लोगों को रंग लगाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है, क्योंकि कुछ लोगों को रंग एलर्जी होती है। कई बार तो रंग लगाने पर बात बिगड़ जाती है। आसान शब्दों में कहें तो रंग लगाने पर विवाद भी हो जाता है। वहीं कुछ लोग इतने शरारती होते हैं कि वे होली खेलने के लिए कि कीचड़, गोबर और मिट्टी का भी उपयोग कर डालते हैं।

वायरल हुआ फनी वीडियो (Holi Funny video)

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक लड़का होली खेलने के लिए न्यू टेक्निक अपनाता है। लड़के की इस टेक्निक को देखकर सोशल मीडिया यूजर जमकर तारीफ करते हैं।

वीडियो में देख सकते हैं कि एक मोहल्ले में होली खेली जा रही है। यहां कुछ बच्चे टोली बनाकर होली खेल रहे हैं। इस टोली में लड़के-लड़कियां शामिल है। कुछ बड़ी लड़कियां भी इसमें हैं। सभी लोग मस्ती में होली खेल रहे हैं। टोली में रंग लगाने से नाराज एक बच्चा अपनी पिचकारी लेकर पास के नाले में पहुंच जाता है। यहां पर वह गंदा पानी अपने पिचकारी भरता है और लोगों के ऊपर उड़ाने लगता है। यह सब देख सभी लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। लड़कियां भी छिपने के लिए भागती है।

नीचे देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को ‘Hasna Zaroori Hai’ नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 हज़ार बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है-ये बच्चा कोरोना को हरा सकता है। वीडियो पिछले साल की है, जिसे दोबारा शेयर किया जा रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button