The cobra was sitting near the head : नींद से जागी महिला तो देखा बिल्कुल सिर के पास मौत के रूप में बैठा है कोबरा, जैसे-तैसे बचाई जान
बैतूल (Betul Update)। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद से जगह-जगह कोबरा (cobra) सहित अन्य जहरीले सांपों और जीवों का निकलना जारी है। कई बार यह घरों में भी घुस आते हैं। वे खुद हालांकि सुरक्षित स्थानों की तलाश में रहते हैं, इसलिए घरों के कोनों या किसी वस्तु की आड़ में छिप कर बैठ जाते हैं। इस दौरान कई बार उस घर के लोगों की जान पर भी बन आती है। मुलताई क्षेत्र के ग्राम परमंडल में सोमवार को ऐसी ही स्थिति बनी।
ग्राम परमंडल निवासी रमेश हरोड़े की पत्नी रात में घर में जमीन पर बिस्तर डालकर सोई थी। वे सुबह उठी तो उन्हें सिर के पास कोबरा (cobra was sitting near the head) दिखाई दिया। वह बिल्कुल तकिए के करीब बैठा था। वह तो शुक्र था कि रात में सोते वक्त महिला के हिलने-डुलने पर उसने कोई हमला नहीं किया। खैरियत यह भी रही कि कोबरा सांप ने वहां आते-आते भी उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। यहां कोना मिलते ही वह बैठ गया।
इधर श्री होरोड़े की पत्नी सुबह जैसे ही उठी तो उन्होंने कोबरा को बिल्कुल अपने सिर के पास देखा। कोबरा को देखते ही उनकी हालत खराब हो गई। उन्होंने आव देखा न ताव और वहां से उठकर वे सरपट भाग खड़ी हुई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को उन्होंने कमरे में कोबरा के होने की जानकारी दी। इस पर सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी।
आधे घंटे में किया कोबरा का रेस्क्यू
घर में कोबरा सांप के होने की जानकारी मिलते ही श्री विश्वकर्मा पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू (rescue) शुरू किया। टॉर्च की रोशनी में करीब आधा घंटे तक मशक्कत के कोबरा का रेस्क्यू किया जा सका। रेस्क्यू के दौरान साफ नजर आ रहा है कि वह कोबरा बेहद खूंखार और खतरनाक मूड (dreadful and dangerous mood) में था। रेस्क्यू के दौरान भी वह फन फैलाकर बार-बार सर्प मित्र श्री विश्वकर्मा पर वार हमला करता रहा। हालांकि उसे पकड़कर जंगल मेंले जाकर छोड़ दिया गया। देखें वीडियो…
बारिश में बरतें यह सावधानी
श्री विश्वकर्मा ने बताया कि कोबरा या सांप जगह मिलते ही घर में आ सकते हैं। इसलिए अव्वल तो ऐसे सभी रास्ते बंद रखें जहां से रात में या सूनसान होने पर वे प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा बारिश के मौसम में जमीन पर न सोएं। इसके बजाय पलंग या ऊंचे स्थान पर ही सोएं। इससे होगा यह कि यदि घर में सांप गलती से आ भी जाए तो सोते समय आपको नुकसान पहुंचाने की संभावना नहीं रहेगी। घर में आने पर उनकी राह में आने पर वे नुकसान पहुंचा सकते हैं।



