बैतूल अपडेट

Betul Crime News: चोरी के मामले में पिपरिया का आरोपी गिरफ्तार, एक लाख के जेवर जब्त

Betul Crime News: बैतूल। बैतूल कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में पिपरिया निवासी एक आरोपी दीपक उर्फ टशन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 1 लाख रुपये कीमत के 20 नग सोने के मोती जब्त किए गए हैं। इस मामले में 2 विधि विरूद्ध बालकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नकबजन आरोपी दीपक उर्फ टशन राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 20 नग सोने के मोती बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 100000 रुपये हैं।

करीब डेढ़ साल पहले हुई थी चोरी (Betul Crime News)

13 नवंबर 2023 को फरियादी चंदनवाला गोठी पति अभय कुमार गोठी (आयु 69 वर्ष), निवासी गोठी कॉलोनी, मोती वार्ड, बैतूल द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि अज्ञात आरोपी द्वारा उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 982/2023, धारा 457, 380 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

betul chori news

इतने जेवर पहले किए थे जब्त (Betul Crime News)

इस प्रकरण में पूर्व में दो विधि विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय बैतूल में प्रस्तुत किया जा चुका है। उक्त बालकों के कब्जे से लगभग 360000 रुपये कीमत के जेवरात (1 सोने की चेन, 1 अंगूठी, 1 जोड़ी सोने के झाले, 1 लेडीज अंगूठी) पूर्व में जप्त किए जा चुके हैं।

एक और साथी भी चढ़ा हत्थे (Betul Crime News)

उनके एक अन्य साथी दीपक उर्फ टशन राजपूत पिता सुरेन्द्र राजपूत (आयु 23 वर्ष), निवासी टॉवर मोहल्ला, पिपरिया को 12 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमांड पर प्राप्त किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 नग सोने के मोती, कीमत लगभग 100000 रुपये, बरामद किए गए।

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका (Betul Crime News)

उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक पंचम सिंह उईके, प्रधान आरक्षक महेन्द्र, तरुण पटेल, शिव कुमार और आरक्षक नितिन चौहान की रही। (Betul Crime News)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button