मध्यप्रदेश अपडेट

Congress Selfie Point : क्या बीजेपी के लिए इंदौर बन जायेगा मुसीबत, कांग्रेस ने लगाए सेल्पी पॉइंट

Congress Selfie Point: Will Indore become a problem for BJP, Congress set up selfie point.

इंदौर: Congress Selfie Point  इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के नीचे सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। नोटा पर वोट देने का यह सेल्फी प्वाइंट अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित आम जन द्वारा नोटा पर वोट देने की अपील की है।

Congress Selfie Point  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा सेल्फी पॉइंट बनाया है। इस सेल्फी प्वाइंट पर कांग्रेस कार्यकर्ता, आम जनता अपनी नोटा सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर प्रेषित करेगी। कांग्रेस का कहना है भाजना ने जिस तरह लोकतंत्र की हत्या की है, इससे आम जनता में रोष व्याप्त है। इस बार जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता इस बार नोटा पर ही वोट करेगी। कांग्रेस ने निरंतर अभियान चला रखा है सेल्फी प्वाइंट पर महिला, युवा, बुजुर्ग ने अपनी सेल्फी ली और कहा कि इस बार किसी भी हालत में जनता नोटा पर वोट करेगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button