Todays horoscope 27 May: तुला राशि की पुराने मित्र से होगी मुलाकात, रुका हुआ कार्य होगा पूरा

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Todays horoscope 27 May)। आज का सुविचार… अशांत मन में कभी सकारात्मक विचार नहीं आते हैं। शांत मन ही हमें सभी मार्ग दिखाता है। अन्दर की आंखें खोल लो, बाहर की लो मीच। सारी सृष्टि दिख जायेगी, इन दो नैनों के बीच। गलतियां कीजिए, क्योंकि वो तो सबसे होती है, पर कभी किसी के साथ गलत ना कीजिए।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 27-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- अमावस्या 08:31:14, पश्चात-प्रथम,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 13 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- कृतिका 05:31:38, पश्चात-रोहिणी,
योग- सुकर्मा 22:52:58,
करण- नाग 08:31:14, पश्चात-किंस्तुघ्न,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:26:16,
सूर्यास्त- 19:10:36,
दिन काल- 13:44:19,
रात्रि काल- 10:15:21,
चंद्रोदय- 05:47:22,
चंद्रास्त- 19:49:12,
राहू काल- 15:45-17:28 अशुभ,
यम घंटा- 08:52-10:35 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:46 शुभ,
प्रदोष- 19:11-21:14 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज अमावस्य तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Todays horoscope 27 May)

चर- 08:52-10:35,
लाभ- 10:35-12:18,
अमृत- 12:18-14:01,
शुभ- 15:45-17:28,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Todays horoscope 27 May)

लाभ- 20:28-21:44,
शुभ- 23:01,-24:18,
अमृत- 24:18-25:35,
चर- 25:35-26:52,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Todays horoscope 27 May)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Todays horoscope 27 May)

मंगल- 05:26 – 06:35,
सूर्य- 06:35 – 07:44,
शुक्र- 07:44 – 08:52,
बुध- 08:52 – 10:01,
चन्द्र – 10:01 – 11:10,
शनि- 11:10 – 12:18,
बृहस्पति- 12:18 – 13:27,
मंगल- 13:27 – 14:36,
सूर्य- 14:36 – 15:45,
शुक्र- 15:45 – 16:53,
बुध- 16:53 – 18:02,
चन्द्र- 18:02 – 19:11,

रात्रि का होरा चक्र (Todays horoscope 27 May)

शनि- 19:11 – 20:02,
बृहस्पति- 20:02 – 20:53,
मंगल- 20:53 – 21:44,
सूर्य- 21:44 – 22:36,
शुक्र- 22:36 – 23:27,
बुध- 23:27 – 24:18,
चन्द्र- 24:18 – 25:10,
शनि- 25:10 – 26:01,
बृहस्पति- 26:01 – 26:52,
मंगल- 26:52 – 27:43,
सूर्य- 27:43 – 28:35,
शुक्र- 28:35 – 29:23

आज 27 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Todays horoscope 27 May)

1 मेष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जरूरी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। धृति-सुकर्मा योग के प्रभाव से कपल के रिश्ते में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। उम्मीद है कि आप अपने साथी के साथ डेट पर जाएंगे। सिंगल जातकों की कुंडली में नए रिश्ते की शुरुआत के योग हैं। शुभांक – 1 और शुभ रंग – पीला है। (Todays horoscope 27 May)

2 वृष राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कोई भी फैसला सोच समझकर लें। हाल ही में जिन जातकों का रिश्ता पक्का हुआ है वो साथी के साथ संवाद बढ़ाएं। इससे रिश्ते में मधुरता आएगी और आप दोनों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। विवाहित जातकों को साथी से बातचीत करने का वक्त नहीं मिलेगा, जिसके कारण मन बेचैन रहेगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हरा है। (Todays horoscope 27 May)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार, व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। हाल के दिनों में जो लोग रिश्ते में बंधे हैं, उनके प्रेम संबंध में स्थिरता आएगी। जीवनसाथी से मनचाही चीज उपहार में मिल सकती है। लेकिन इस समय आप कोई बेवजह की जिद न करें। अन्यथा बात बिगड़ सकती है। सिंगल जातकों की कुंडली में विवाह का प्रबल योग है। लेकिन जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। शुभांक – 6 और शुभ रंग – लाल है। (Todays horoscope 27 May)

4 कर्क राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप किसी विशेष कार्य से बाहर जा सकते हैं। यात्रा संभलकर करें। कोर्ट केस में जीत दर्ज होगी। व्यापार, व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। विवाहित जातकों को अपने साथी को समझने का मौका मिलेगा। इससे रिश्ते में ताजगी आएगी और गलतफहमियां कम होंगी। सिंगल जातक किसी पुराने मित्र के साथ जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। लेकिन इस समय दोस्ती को आगे ले जाना सही नहीं रहेगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है। (Todays horoscope 27 May)

5 सिंह राशि :- आज आपका दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव और क्लेश बना रहेगा। वाहन संभल कर चलाएं। लापरवाही के कारण चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकता है। शादीशुदा जातक अपने ईगो को दूर रखें और जीवनसाथी से संवाद बनाए रखें। अन्यथा जल्द आपकी शादी टूट जाएगी। सिंगल जातक घर वालों के साथ समय बिताएं। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – हल्का लाल है। (Todays horoscope 27 May)

6 कन्या राशि :- आज के दिन आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा पर जाएं, तो वाहन का उपयोग संभल कर करें। व्यापार व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है. किसी करीबी के कारण हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। इसलिए जीवनसाथी से कोई बात मनवाने का प्रयास न करें। हाल के दिनों में जिन जातकों का ब्रेकअप हुआ है, उनकी जिंदगी में परेशानियां एक बार फिर आने वाली हैं। इसलिए किसी पर अंधा विश्वास न करें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – संतरी है। (Todays horoscope 27 May)

7 तुला राशि :- आज के दिन आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें अपने रिलेशनशिप में प्यार और सामंजस्य का तालमेल बिठाने का प्रयास करना होगा। यदि आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे या उन्हें उपहार देंगे तो अच्छा रहेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – श्याम है। (Todays horoscope 27 May)

8 वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, वो पूरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। शादीशुदा जातकों का दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना हुआ है तो इस समय घर से बाहर जाना सही नहीं रहेगा। जितना हो सके, उतना अपने साथी के साथ वक्त बिताएं। अन्यथा गलतफहमियों के कारण आपका रिश्ता कमजोर होता चला जाएगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – सफेद है। (Todays horoscope 27 May)

9 धनु राशि :- आज के दिन आप पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति में आपको अपना हिस्सा मिल सकता है। विवाहित जातकों के रिश्ते में नया उत्साह और ताजगी आएगी। जीवनसाथी के साथ अकेले में डिनर डेट पर जाने का प्लान बनेगा, जहां आप दोनों दिल खोलकर बातचीत करेंगे। सिंगल लोगों को सिरदर्द की समस्या रहेगी, जिसके कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – ग्रे है। (Todays horoscope 27 May)

10 मकर राशि :- आज आपका दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। लेकिन संवाद के दौरान आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा और रिश्ते में गलतफहमियों को उत्पन्न न होने दें। सिंगल जातकों का पिता से झगड़ा होगा, जिसके कारण मन में बेचैनी रहेगी। शुभांक – 4 और शुभ रंग – पीला है। (Todays horoscope 27 May)

11 कुंभ राशि :- आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रह सकते हैं। कोई बड़ा निवेश व्यापार में ना करें। आने वाला समय विवाहित जातकों के लिए मधुर रहने वाला है। जीवनसाथी से अनबन चल रही है तो उसका समाधान मिल जाएगा। सिंगल जातक किसी दोस्त के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे, लेकिन इस समय रिश्ते को आगे बढ़ाना सही नहीं रहेगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – ग्रीन है। (Todays horoscope 27 May)

12 मीन राशि :- आज आपका दिन शुभ है। किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को साथी के साथ समय बिताने से सुखद अहसास होगा और इससे रिश्ते में ताजगी आएगी। विवाहित जातकों के ऊपर ग्रहों की कृपा नहीं रहेगी, जिसके कारण घर में क्लेश का माहौल रहेगा। इसके अलावा पुराने विवाद एक बार फिर झगड़े का कारण बन सकते हैं। शुभांक – 9 और शुभ रंग – भूरा है। (Todays horoscope 27 May)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment