Pali House Scheme: सब्जी और फूलों की खेती से हो रही लाखों की आमदनी

Pali House Scheme: विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन की इन्हीं योजनाओं में से एक पाली हाउस योजना का लाभ उठाकर आठनेर तहसील के ग्राम गुनखेड़ की महिला कृषक श्रीमती कंचन कनाठे ने अपने जीवन में उल्लेखनीय बदलाव किया है।

पहले पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने वाली श्रीमती कंचन ने जब उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया तब उन्हें फूलों और सब्जियों की उन्नत खेती का सुझाव मिला। इसके बाद उन्होंने पाली हाउस स्थापित कर सब्जी, गेंदा की खेती शुरू की।

महिला कृषक श्रीमती कंचन ने बताया कि शुरुआत में थोड़ी हिचकिचाहट थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण और योजनाओं की पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पूरी लगन से फूल उत्पादन शुरू किया।

खेत में लहलहा रहे रंग-बिरंगे फूल (Pali House Scheme)

आज उनके खेतों में रंग-बिरंगे फूल लहलहा रहे हैं, जिन्हें वे भोपाल, नागपुर, पुणे सहित अन्य बड़े शहरों में भेज रही हैं। पहले जहां खेती से सीमित आमदनी होती थी, अब वह लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पाली हाउस में अन्य ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को भी रोजगार दिया है। (Pali House Scheme)

योजना से बदल गई जिंदगी ही (Pali House Scheme)

श्रीमती कंचन ने बताया कि सरकार की पाली हाउस योजना और उद्यानिकी विभाग के सहयोग से उनकी जिंदगी ही बदल गई है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। (Pali House Scheme)

दुर्गा साहू बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी, पीएमएफएमई योजना से मिला संबल (Pali House Scheme)

मध्य प्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेकों योजनाएं प्रदेश सहित जिले में चलाई जा रही है। स्वावलंबी महिला, सशक्त राष्ट्र को चरितार्थ करते हुए बैतूल जिले के ग्राम पांढुर्णा की निवासी श्रीमती दुर्गा साहू ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि यदि इच्छाशक्ति हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो महिलाएं भी सफल उद्यमी बन सकती हैं।

योजना में मिला 72 हजार का ऋण (Pali House Scheme)

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत दुर्गा को 72 हजार का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने सेवई निर्माण मशीन और गेहूं ग्रेडिंग मशीन खरीदी। दुर्गा ने इस सहायता का भरपूर उपयोग करते हुए ओम साईं राम सेवई निर्माण उद्योग की स्थापना की।

अन्य लोगों को भी दिया रोजगार (Pali House Scheme)

इस उद्योग में वह न केवल रवा, मैदा, आटा सहित विभिन्न प्रकार की सेवई तैयार कर रही हैं, बल्कि उन्होंने अपने ग्राम पांढुर्णा और आसपास के गांवों के लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और परिवारों को आजीविका का साधन मिला है।

हर महिला बना सकती पहचान (Pali House Scheme)

योजना से लाभान्वित दुर्गा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला है। दुर्गा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं का सही लाभ लिया जाए तो हर महिला अपनी पहचान बना सकती है। इस योजना से उन्हें काफी प्रोत्साहन और सहयोग मिला है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment