पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Todays horoscope 23 May)। आज का सुविचार… प्रार्थना करने से हमारे विचार शुद्ध होते हैं। दर्शन करने से हमारा मन शुद्ध होता है। कीर्तन करने से हमारा कर्म शुद्ध होता है। मनोरथ करने से हमारा चित्त शुद्ध होता है। परिक्रमा करने से हमारा तन मन शुद्ध होता है। सेवा करने से हमारी आत्मा शुद्ध होती है। सदा स्मरण करने से जीवन शुद्ध होता है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 23-05-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- एकादशी 22:29:16,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 09 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 16:01:33, पश्चात-रेवती,
योग- प्रीति 18:35:34, पश्चात-आयुष्मान,
करण- बव 11:54:17, पश्चात-बालव,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:27:42,
सूर्यास्त- 19:08:21,
दिन काल- 13:40:38,
रात्रि काल- 10:18:57,
चंद्रास्त- 15:03:26,
चंद्रोदय- 26:56:41,
राहू काल- 10:35-12:18 अशुभ,
यम घंटा- 15:43-17:26 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,
प्रदोष- 19:08-21:13 तक,
गंड मूल- 16:02 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक4- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :9 आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। चावल एवं साबूदाना खाना वर्जित है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघडिय़ाँ (Todays horoscope 23 May)
चर- 05:28-07:10,
लाभ- 07:10-08:53,
अमृत- 08:53-10:35,
शुभ- 12:18-14:01,
चर- 17:26-19:08,
रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Todays horoscope 23 May)
लाभ- 21:43-23:00,
शुभ- 24:18-25:35,
अमृत- 25:35-26:53,
चर- 26:53-28:10,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Todays horoscope 23 May)
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र (Todays horoscope 23 May)
शुक्र- 05:28 – 06:36,
बुध- 06:36 – 07:44,
चन्द्र- 07:44 – 08:53,
शनि- 08:53 – 10:01,
बृहस्पति- 10:01 – 11:10,
मंगल- 11:10 – 12:18,
सूर्य- 12:18 – 13:26,
शुक्र- 13:26 – 14:35,
बुध- 14:35 – 15:43,
चन्द्र- 15:43 – 16:52,
शनि- 16:52 – 17:59,
बृहस्पति- 17:59 – 19:08,
रात्रि का होरा चक्र (Todays horoscope 23 May)
मंगल- 19:08 – 19:59,
सूर्य- 19:59 – 20:52,
शुक्र- 20:52 – 21:43,
बुध- 21:43 – 22:35,
चन्द्र- 22:35 – 23:26,
शनि- 23:26 – 24:18,
बृहस्पति- 24:18 – 25:09,
मंगल- 25:09 – 26:01,
सूर्य- 26:01 – 26:53,
शुक्र- 26:53 – 27:44,
बुध- 27:44 – 28:36,
चन्द्र- 28:36 – 29:27,
आज 23 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Todays horoscope 23 May)
1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में आपके अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, लेकिन उसमें आप मामले को धैर्य से सुलझाएं, नहीं तो लड़ाई लंबी चल सकती है। आपको पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखनी होगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी को पार्टनर बनाने से पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य करें। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। शुभांक- 1 और शुभ रंग – पीला है। (Todays horoscope 23 May)
2 वृष राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुख में रहने वाला है और आप किसी मामले में समझौता बहुत ही सोच विचारकर करें, उसके नीति व नियमों को अवश्य जानें। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उस भरोसे का फायदा उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें नहीं तो समस्या हो सकती है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हरा है। (Todays horoscope 23 May)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोचेंगे। आपको किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने का मौका मिल सकता है। जो लोग किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी, और आपकी यदि नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। शुभांक – 6 और शुभ रंग – ग्रे है। (Todays horoscope 23 May)
4 कर्क राशि :- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको बिजनेस संबंधी कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस ना आने से आपको निराशा हाथ लगेगी और आप किसी से अपने मन की समस्या भी नहीं बता पाएंगे। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगी। आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – नीला है। (Todays horoscope 23 May)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आप अपने आस-पड़ोस में हो रहे किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। राजनीति के कामों में कार्यरत लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए वह अपने साथियों से बातचीत कर सकते हैं और आपका कोई लेन देन से संबंधित मामला आपको समय रहते निपटाना होगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – ग्रीन है। (Todays horoscope 23 May)
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जिसके कारण आप संतान को भी कुछ अच्छे कामों का पाठ पढ़ाएंगे। आपको यदि कोई चोट या दर्द आदि चल रहा था, तो वह फिर से उभर सकता है। आपको अपने परिजनों से किसी भी वैचारिक मतभेद में पडऩे से बचना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता पिता से अपने मन की कुछ बातों पर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कामों का फायदा उठा सकते हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – श्याम है। (Todays horoscope 23 May)
7 तुला राशि :- आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपको अपने साथी के ऊपर किसी बात को लेकर शक हो सकता है, जिसके कारण दोनों के बीच अनबन बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी बात को लेकर विरोध ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उठाने हैं। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे और आपको मानसिक शांति मिलेगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – सफेद है। (Todays horoscope 23 May)
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा और आप भाईचारे को पूरा बढ़ावा देंगे। आपकी अपने भाइयों से खूब जमेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप किसी गलत बात के लिए अधिकारियों के सामने हां कर सकते हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपका स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा, जिसके कारण आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको घर परिवार में जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी पुराने कर्ज को भी उतार सकते हैं। शुभांक – 8 और शुभ रंग – आसमानी है। (Todays horoscope 23 May)
- Read Also: Georgia Andriani: जॉर्जिया एंड्रियानी ने मनवाया भारतीय फैशन का लोहा, शानदार साड़ी गेम में जीता दिल
9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए धन सम्बंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप मन सें लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी बात को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, जिससे आप घबराइए नहीं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, लेकिन उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। शुभांक – 7 और शुभ रंग – नीला है। (Todays horoscope 23 May)
10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग भागदौड़ में लगे रहेंगे, फिर भी वह मन मुताबिक लाभ ना पाकर थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन आप अपने घर में किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी किसी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में आपको दंड मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – भूरा है। (Todays horoscope 23 May)
- Read Also: King Cobra Viral Video: बच्चों की क्लास में घुस गया विशालकाय किंग कोबरा, देखते ही हो गई हालत खराब
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करते हैं, उन्हे कोई बड़ा पद मिल सकता है, और आप बिजनेस के लिए कोई सर्च कर सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करें, नहीं तो वह लंबी चल सकती है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – लाल है। (Todays horoscope 23 May)
12 मीन राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें शिक्षा से संबंधित कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सब कुछ नया सीखने की होड़ में लगे रहेंगे, जिससे आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। माता-पिता से आप किसी जरुरी बात के लिए बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी गलत बात के लिए हां करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी से संतान से संबंधित कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, जिनका समाधान आप मिलकर खोजेंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पिंक है। (Todays horoscope 23 May)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com