Aaj Ka Rashifal 16 March 2024 : इनके पारिवारिक जीवन में आ सकता है तनाव, विवाह योग्य जातकों को मिलेंगे अच्छे प्रस्ताव

◾पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal 16 March 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंडित मधुसूदन जोशी
पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal 16 March 2024 : आज 16 मार्च 2024 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 16 March 2024)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा निकलने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। संतान के विवाह की योजना सफल हो सकती है। जीवनसाथी से नाराजगी होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। व्यापार आज अच्छा रहने की उम्मीद है। अकस्मात धन लाभ हो सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है।
2 वृष राशि :- आज के दिन आपके परिवार में कुछ जरुरी विचार-विमर्श संभव है। बड़ों के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। आज आपके दुश्मनों को मजबूती मिलने की संभावना है। कानून से जुड़े मामलों में सफलता के योग बन रहे है। पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी की राय अहम साबित हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – मैजेंटा है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका धन लाभ के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार होने की संभावना है। किसी से उधार लिया हुआ धन समय से देने का लाभ दिखाई देगा। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सुनहरा है।
4 कर्क राशि :- आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर बेहतर निकलने की संभावना है। लंबे समय से चल रही धन की जरुरत आज खत्म होगी। परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में जाने की योजना बन सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – नेवी ब्ल्यू है।
5 सिंह राशि :- आज नौकरी और व्यापार में किसी गंभीर समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। दूसरे लोगों की भावनाओं का सम्मान करने से आत्म संतुष्टि मिलेगी। विवाह योग्य जातकों को आज अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। रोजगार ढूढ़ रहे जातकों को आज सफलता मिल सकती है। स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – फिरोजी है।
6 कन्या राशि :- आज आपको विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थय को लेकर चिंता हो सकती है। भागदौड़ के दौरान अत्यधिक व्यय की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मियों का साथ पूरा मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के दिन सफलता से भरा रहने वाला है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – बैगनी है।
7 तुला राशि :- आज का दिन आपका शांति से निकलने की पूरी उम्मीद है। घर के पुराने रुके हुए काम करने का आज अच्छा दिन है। आज कुछ बड़े लोगों से मुलाकात संभव है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना में थोड़ी सिरदर्दी हो सकती है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखने से लाभ होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हल्का हरा है। (Aaj Ka Rashifal 16 March 2024)
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको व्यवसाय के लिए किसी से सलाह लेने की जरुरत पड़ सकती है। किसी पर आंख बंद कर भरोसा करने से खुद का नुकसान कर सकते है। आज सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। महिला मित्रों के साथ समय निकालेंगे। लव लाइफ में भी आज दिन अच्छा रह सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हल्का लाल है। (Aaj Ka Rashifal 16 March 2024)
9 धनु राशि :- आज का दिन आपका प्रॉपर्टी खरीदने की योजना में निकल सकता है। आज आपका खर्च जरुरत से अधिक हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतने की संभावना है। आज आपको पुरानी देनदारियों से छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने व्यापार में नई योजनाओं को लेकर व्यस्त रह सकते है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हल्का पीला है। (Aaj Ka Rashifal 16 March 2024)
10 मकर राशि :- आज के दिन आपको धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरुरत रहेगी। किसी को पैसे उधार देने से बचें, क्योंकि उसके अटकने की संभावना काफी अधिक है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। आज किसी मांगलिक कार्य में शिरकत कर सकते हैं। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal 16 March 2024)
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिये सफलता के योग बना रहा है। धन निवेश की योजना सफल हो सकती है। विरोधियों की वजह से थोड़ा मानसिक तनाव मिल सकता है। घर से निकलने से पहले अपने इष्टदेव का ध्यान करने से दिन अच्छा निकलेगा। आज का दिन धार्मिक कार्यों में निकलने की संभावना बन रही है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj Ka Rashifal 16 March 2024)
12 मीन राशि :- आज का दिन आपको कई कार्यों में सफलता दिलवा सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना में सफलता मिल सकती है। पीहर पक्ष से महिला जातकों को सम्मान मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे है। जीवनसाथी का आज हर कार्य में सहयोग मिलेगा। माता-पिता का स्नेह बना रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – बैगनी है। (Aaj Ka Rashifal 16 March 2024)

वायरल अपडेट और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment