बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : खड़े ट्रक में जा घुसा मिनी ट्रक, केबिन के उड़े परखच्चे, एक गंभीर, केबिन से निकलने में लगा पौन घंटा

  • विजय सावरकर, मुलताई
    नेशनल हाईवे के बायपास पर स्थित ढाबे के सामने खड़े ट्रक में तेज गति से जा रहा मिनी ट्रक जा घुसा। दुर्घटना में जहां केबिन के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    पिपलिया भोपाल निवासी जमील सिद्धकी शेख मिनी ट्रक में मुर्गियों को भरकर पांढुर्णा से भोपाल जा रहा था। हाईवे के बायपास पर तेज गति से जा रहे मिनी ट्रक चालक के नियंत्रण खो देने से रवि ढाबे के सामने खड़े ट्रक में ट्रक जा घुसा। खड़े ट्रक से टकराने से केबिन के परखच्चे उड़ गए।

    दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हुई। वही बाजू में बैठे जमील सिद्धकी मिनी ट्रक के केबिन में फंस गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस और डायल 100 घटना स्थल पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी डॉ. महेश झलिए, पायलट नितिन सोनेकर, ढाबे के कर्मचारी और ग्रामीणों की मदद से पौन घंटे की मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

    डॉक्टर झलिए ने बताया घायल जमील सिद्दीकी के दोनों पैर टूट गए। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां घायल का इलाज कराने के बाद चालक ने घायल को निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। दुर्घटना में मिनी ट्रक के जिस हिस्से में मुर्गियां भरी थी, वहां कोई नुकसान नहीं हुआ है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button