बैतूल अपडेट

Betul Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, मौके पर तोड़ा दम

Betul Accident: Big accident on Betul-Indore Highway, truck hits bike rider, he dies on the spot

Betul Accident: एमपी में बैतूल-इंदौर हाईवे पर ग्राम धनौरा के समीप रविवार रात में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्‍कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वह युवक बैतूल से बाजार कर दभेरी जा रहा था। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।

खेड़ी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर इरफान खान के मुताबिक 35 वर्षीय शोभा राम पिता मोंगया भदूस में मजदूरी का काम करता है। वह कल रात बैतूल में बाजार करने के बाद गांव दभेरी लौट रहा था। इंदौर हाइवे पर उसकी बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस टक्कर में शोभा राम के सिर पर गंभीर चोट आई। जबकि हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए। शोभा राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शोभा राम सीहार का रहने वाला था। उसके 2 बच्चे है। खेड़ी चौकी ने मृतक का जिला अस्पताल में आज पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button