Tenduye Ka Movement : बरेठा घाट में नजर आए तेंदुए, नेशनल हाईवे से गुजर रहे लोगों ने किया कैमरों में कैद 

Tenduye Ka Movement : बरेठा घाट में नजर आए तेंदुए, नेशनल हाईवे से गुजर रहे लोगों ने किया कैमरों में कैद 
Tenduye Ka Movement : बरेठा घाट में नजर आए तेंदुए, नेशनल हाईवे से गुजर रहे लोगों ने किया कैमरों में कैद

Tenduye Ka Movement : बैतूल। सतपुड़ा रिजर्व टाइगर से सटे वन क्षेत्रों में वन्य प्राणियों की चहल कदमी कोई नई बात नहीं है। कई बार इनका विचरण मुख्य सड़क पर भी दिखाई देता है। ऐसा ही नजारा बुधवार दोपहर बाद बरेठा के जंगलों में देखने को मिला।

यहां भोपाल से बैतूल की ओर आने वाले वाहन चालकों को सड़क किनारे 2 तेंदुए दिखे तो अचानक उनके वाहन का ब्रेक लग गया। पहले वे भौचक्के रह गए, लेकिन सड़क किनारे जंगलों में विचरण कर रहे तेंदुए वहीं जमे रहे। इसके बाद वाहन चालकों ने उनका वीडियो भी बनाया।  (Tenduye Ka Movement)

काफी करीब से वीडियो बनाने के दौरान तेंदुए जंगलों की ओर वापस चले गए। वाहन चालकों के मुताबिक तेंदुए सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कुछ ऊंची तार की फेंसिंग होने और सड़क पर आवाजाही के कारण वे अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सके। कुछ जागरूक वाहन चालकों ने 2 तेंदुए बरेठा घाट के जंगलों में होने की खबर वन विभाग को भी दी है। (Tenduye Ka Movement)

बैतूल वन परिक्षेत्र के जिम्मेदारों ने भी बरेठा घाट में तेंदुए के मूवमेंट्स की खबर को सही बताते हुए शाम ढलने के बाद अकेले न निकलने और एहतियात बरतने की सलाह दी है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मुनादी कर सचेत रहने की सलाह दी जा रही है। (Tenduye Ka Movement)

नर-मादा हो सकते हैं (Tenduye Ka Movement)

इधर वन विभाग के सूत्र सतपुड़ा टाईगर रिजर्व से इस क्षेत्र के जंगल में तेंदुओं के बरेठा के आसपास पहुंचने की संभावना जता रहे हैं। वन विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि तेंदुए नर-मादा हो सकते हैं। जोड़ा होने के कारण एक साथ सड़क पार करना चाह रहे हो, लेकिन आवाजाही के कारण ऐसा नहीं हो सका। (Tenduye Ka Movement)

वाहन चालकों द्वारा फोटो लेने से तेंदुआ दंपति वापस जंगल की ओर चले गए होंगे। वन विभाग ने सभी से एतिहात बरतने की भी अपील की है ताकि कोई किसी हादसे का शिकार न हो। (Tenduye Ka Movement)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News