मनोरंजन अपडेट

Cobra Viral Video : जमीन के नीचे छिपा था कोबरा, खुदाई करते ही भागने लगा सरपट

Cobra Viral Video : बारिश के मौसम में सांपों का रिहायशी इलाकों में चले आना आम बात हो गई है। कभी-कभी ये सीधे घर के भीतर पहुंच कर कहीं छिप कर बैठ जाते हैं तो कभी घर के आसपास कोई सुरक्षित जगह मिलने पर वहीं अपना आशियाना बना लेते हैं।

Cobra Viral Video : जमीन के नीचे छिपा था कोबरा, खुदाई करते ही भागने लगा सरपट

Cobra Viral Video : बारिश के मौसम में सांपों का रिहायशी इलाकों में चले आना आम बात हो गई है। कभी-कभी ये सीधे घर के भीतर पहुंच कर कहीं छिप कर बैठ जाते हैं तो कभी घर के आसपास कोई सुरक्षित जगह मिलने पर वहीं अपना आशियाना बना लेते हैं।

सांपों को जहां भी खुद के लिए सुरक्षित जगह लगती है, वे वहीं छिप जाते हैं। यही कारण है कि सर्प मित्रों को भी इन्हें पकड़ने के लिए खासी मशक्कत करना पड़ता है। कभी छत की ओर ऊंचाई तक जाना पड़ता है तो कभी जमीन में छिपे सांपों को पकड़ने जमीन की खुदाई भी करना होता है।

ऐसे ही एक मामले में हाल ही में बैतूल के सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को एक गांव में जमीन खोदकर खतरनाक कोबरा सांप को बाहर निकालना पड़ा। उसके बाद उसका रेस्क्यू किया गया। सर्प मित्र विशाल ने बताया कि शनिवार दोपहर में खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी सुरेंद्र मालवी के घर पर सांप नजर आने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। वहां बताया गया कि घर के ठीक पास में एक गड्ढे (बिल) में सांप बैठा हुआ है। इस पर उसे बाहर लाने के लिए खुदाई करना पड़ा। इधर जैसे ही खुदाई शुरू हुई तो सांप अपने लिए खतरा देख कर वहां से सरपट भागने लगा।

हालांकि सर्प मित्र इसके लिए पहले से सचेत थे। लिहाजा, सांप के बाहर निकलते ही उन्होंने उसे पकड़ लिया। यह कोबरा सांप करीब 5 लंबा था और बेहद आक्रामक भी था। वह पकड़े जाने के बाद बार-बार डंसने के लिए अपने फन से वार करता रहा। उसके तेवर देख वहां मौजूद लोगों की हालत खराब हो गई थी।

यहां देखें कोबरा के रेस्क्यू का वीडियो…

सर्प मित्र विशाल ने सभी को जानकारी दी कि यह कोबरा सांप है। इसका जहर केवल 45 मिनट में जान ले सकता है। यदि 45 मिनट के भीतर पीड़ित को मेडिकल उपचार मिल जाए तो ही जान बच सकती है। इसलिए सांप के डंसने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न रहे और तुरंत अस्पताल जाकर इलाज कराएं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button