Betul News: बड़े भाई को छोड़ने आए दो वर्षीय मासूम की बस से कुचलने से दर्दनाक मौत, अधेड़ ने घर में लगाई फांसी, इधर स्टेशन पर मिला अज्ञात का शव

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul News: मौत कब किसको अपने गले लगा ले कोई भरोसा नहीं। ऐसी ही एक घटना ग्राम हिवरखेड़ी-कोदारोटी मार्ग पर आज सुबह 9 बजे घटित हुई। यहां खुशी-खुशी अपने भाई को स्कूल के लिए छोड़ने आए एक मासूम की स्कूल बस से ही कुचलकर मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।
घटना स्थल पर पहुँचे इस प्रतिनिधि को घटना के प्रत्यक्षदर्शी परिजनों ने बताया कि कल्लू यादव का 4 वर्षीय पुत्र कुणाल खेडी के कोशिश पब्लिक स्कूल बस में प्रतिदिन आना जाना करता था। आज सुबह भी वह रोजाना की तरह घर के सामने खड़ी स्कूल बस में बैठ गया।

उसके पीछे छोटा भाई रूद्र (दो वर्ष) भी आ गया। रूद्र की माँ भी आई थी। बस चालक ने कुणाल को बिठाया और गेट बंद कर बस चलाकर ले जाने लगा। बताया जाता है कि रूद्र ने बस का पायदान पकड़ रखा था। लेकिन, इस बात पर उसकी मम्मी ने भी ध्यान नहीं दिया।

इससे बस के आगे बढ़ते ही दो वर्षीय रूद्र की गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहाँ पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। इधर यादव परिवार में हुए इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
परिवार को घर से निकाला और लगा ली फांसी (Betul News)
बैतूल के उमरवाणी में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया की मृतक गोपाल पिता काशीराम (52) कल रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। यहां उसका पत्नी और बच्चों से झगड़ा हुआ। वह अपने नाती को अपने पास रखकर पालने की बात कर रहा था। शराब के नशे में ही उसने पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। जब देर रात पत्नी और बच्चे घर लौटे तो वह फांसी पर लटका हुआ मिला।
उसे फांसी से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर तहरीर कोतवाली पुलिस को भेजी है। इस मामले की जांच की जा रही है।
- Also Read: Betul Election Result: एमपी में भारी बहुमत तो बैतूल की पांचों सीटों पर बीजेपी जीत की ओर अग्रसर
लालावाड़ी स्टेशन पर मिली लाश (Betul News)
जिले के आमला रेल जंक्शन से छिंदवाड़ा को जाने वाली रेल लाइन के लालावाडी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव मिला है। जीआरपी उसके परिजनों की तलाश कर रही है। आमला जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल ने बताया कि मृतक की लाश लालावाड़ी रेलवे स्टेशन की बुकिंग हाल में मिली है।
जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हुलिए से यह व्यक्ति मुस्लिम समुदाय का लग रहा है। कुछ लोगों कहना है कि मृतक ट्रेनों में भीख मांगता था। यह पुष्ट नहीं हो सका है। मृतक के चेहरे पर दाड़ी है. जबकि वह एक स्वेटर पहने हुए है। यह व्यक्ति लालावाडी कैसे पहुंचा। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
पाटिल ने बताया कि मृतक की फिलहाल शिनाख्त न हो पाने की वजह से उसकी लाश सुरक्षित रखवाई गई है। आशंका है कि किसी बीमारी या हृदय घात की वजह से उसकी मौत हुई है। जीआरपी ने उसकी शिनाख्त के लिए अलग अलग थानों में उसकी तस्वीर भी शेयर की। उसकी शिनाख्त हो सके। बता दें कि यह रेलवे स्टेशन आमला से करीब 15 किमी दूर है। स्टेशन के पास आबादी भी नही है। ऐसे में इस बात की भी जांच की जा रही है की मृतक वहां कैसे पहुंचा। (Betul News)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




