वायरल अपडेट

Cobra Love Viral Video: जेसीबी की चपेट में आकर नाग की मौत, नागिन घंटों बैठी रही पास, 17 साल का साथ छूटा तो छलक उठीं आंखें

Cobra Love Viral Video: भावनाएं और संवेदनाएं सभी के भीतर होती है। चाहे इंसान हो या पशु, सभी सुख और दुख महसूस करते हैं। कई बार इंसान अपनी भावनाओं और सुख-दुख को व्यक्त नहीं कर पाते, लेकिन पशु-पक्षियों के साथ ऐसा नहीं होता। उनके पास कोई दिखावा नहीं होता।

कहा जाता है कि नाग और नागिन का रिश्ता खासा मजबूत होता है। यह दोनों जिस कदर खूंखार नजर आते हैं, उतना ही उनके बीच प्यार और अपनापन भी होता है। यही कारण है कि वे जीवन भर एक-दूजे से अलग नहीं होते।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

यदि समय से पहले किसी एक की मौत किसी कारण से हो जाती है तो उनका दुख-दर्द और गम
भी इस कदर रहता है कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। एक नागिन का ऐसा ही एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। जिसने केवल मनोरंजन और टाइम पास के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने वालों को भी गमगीन कर दिया।

Cobra Love Viral Video: जेसीबी की चपेट में आकर नाग की मौत, नागिन घंटों बैठी रही पास, 17 साल का साथ छूटा तो छलक उठीं आंखें

बगैर हिले-डुले देखती रही नागिन

इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक नाग मृत अवस्था में पड़ा है। वहीं उसके पास ही नागिन फन फैलाए हुए मौजूद है। वह बिना हिला-डुले एकटक नाग को देखते रहती है, इस उम्मीद के साथ कि उसके साथी में जान वापस आ जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया।

17 साल से साथ में था यह जोड़ा

यह वीडियो नरवर के ग्राम छतरी का बताया जा रहा है। इसे दानिश गुल जुनैद ने एक्स पर शेयर किया है। पोस्ट तके यह जानकारी भी दी गई है कि यह जोड़ा लगभग 17 साल से साथ में था। वहीं कहा जा रहा है कि जेसीबी से खेत में काम करवाते समय नाग जेसीबी की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

Cobra Love Viral Video: जेसीबी की चपेट में आकर नाग की मौत, नागिन घंटों बैठी रही पास, 17 साल का साथ छूटा तो छलक उठीं आंखें

पत्थरदिल लोगों की भी आंखें हुईं नम

नागिन को मृत नाग के पास काफी समय तक बैठे देख कर पत्थरदिल लोगों की भी आंखें नम हो गई। लोगों ने नागिन को वहां से हटाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। आखिरकार सर्प मित्र को बुलवाकर उसका रेस्क्यू करवाना पड़ा।

सोशल मीडिया पर भी जता रहे दुख

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी नेटिजंस खासा दुख जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत ज्यादा दुख हुआ देखकर। दूसरे यूजर का कहना था कि अपनों को खोने का दुख तो सबको होता है, चाहे वह इंसान हो या फिर जानवर।

तीसरे यूजर ने कहा कि जानवर इंसानों से भी ज्यादा संवेदनशील होते हैं। वहीं चाथे यूजर ने कहा कि वाकई वीडियो मार्मिक है। नागिन जिस प्रकार अपने नाग के पास बैठी है, उससे स्पष्ट है कि उनके कितना गहरा प्रेम रहा होगा।

यहां देखें गमगीन नागिन का वायरल वीडियो…

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button