बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

कोरोना की तेज रफ्तार बरकरार, 59 पॉजिटिव और मिले

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    जिले में कोरोना (Covid-19) संक्रमण (infection) की रफ्तार कम नहीं हो रही है। शुक्रवार की रात को फिर 59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव (positive) आई है। अब जिले में एक्टिव केस (active case) बढ़कर 255 हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। अब 3 मरीज भर्ती हो चुके हैं। वहीं 5 संदिग्ध भी अस्पताल में भर्ती हैं।

    यह भी पढ़ें… बगैर बच्चों के ही मनेगा गणतंत्र दिवस समारोह

    सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी ने बताया की शुक्रवार रात में आई सैंपलों की रिपोर्ट में 59 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार तक एक्टिव केस 208 थे। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 255 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उनको डिस्चार्ज किया गया। नए मरीज मिलने का यह आंकड़ा तीसरी लहर में एक दिन में मिले मरीजों में दूसरा सबसे ज्यादा है। इससे पहले सोमवार को इस साल के सर्वाधिक 62 मरीज मिले थे।

    बैतूल शहर में बिगड़ रहे हालात
    कोरोना के मामले में बैतूल शहर में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। जिले में मिले 59 मरीजों में अकेले बैतूल शहर के 27 मरीज हैं। इससे साफ हो रहा है कि बैतूल शहर कोरोना का हॉट स्पॉट बन रहा है। इनके अलावा 8 आमला में, 8 आठनेर में, 5 घोड़ाडोंगरी में, 3 प्रभातपट्टन में, 3 शाहपुर में, 2 भैसदेही में, 2 चिचोली और 1 मरीज सेहरा में मिला है।

    बढ़ रहे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज
    बैतूल जिले में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की तादाद भी बढ़ रही है। अभी तीन मरीजों को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। पांच संदिग्ध मरीज भी अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को कोरोना के 12 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं शुक्रवार को 1266 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

    यह भी पढ़ें… कोरोना इफेक्ट: जेलों में मुलाकात पर फिर लगी रोक

    कुल मरीजों की संख्या अब 13220 पर पहुंची
    अब जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 13220 पर पहुंच गया है। इनमें से 295 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिले में कोरोना के सैंपलों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिला मुख्यालय पर तीन टीमें संदिग्धों और रेंडम सैंपल लेने के कार्य में जुटी हुई हैं।

    यह भी पढ़ें… सीएम का ऐलान: एमपी में पहली से 12 वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे

    आज से सरकारी-निजी स्कूलों में पढ़ाई नहीं
    अभी तक शादी और अंतिम संस्कार आदि में लोगों की मौजूदगी की अधिकतम सीमा तय की गई थी। स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई जारी थी। लंबे समय बाद पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हुई ही थी कि प्रदेश भर में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं स्थगित कर दी गई है। फिलहाल कक्षाएं 31 जनवरी तक स्थगित की गई है। लेकिन हालातों को देखकर लगता नहीं कि इसके बाद भी कक्षाएं शुरू हो सकेंगी। इससे बच्चे मायूस भी नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें… कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंद किए जाएं आंगनवाड़ी केंद्र

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button