बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
बडोरा में पलटी मक्का से भरी ट्रॉली

शुक्रवार को दोपहर में बडोरा क्षेत्र में मक्का से भरी एक ट्रॉली पलट गई। इससे हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक बडोरा में फ्लोर मिल के सामने एक ट्राली पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी लोकेश वर्मा ने बताया कि वैसे तो इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक रहता है, लेकिन घटना के समय वाहनों की आवाजाही थोड़ी कम थी। यही कारण है कि यह दुर्घटना कोई बड़ा रूप नहीं ले पाई। बताया जाता है कि ड्राइवर के ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ।



