बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

innovation : स्वीकृत भार से ज्यादा बिजली का उपयोग होते ही बंद हो जाएगी सप्लाई, बिजली कंपनी लगा रही ऑटो कट पावर ट्रांसफार्मर

भोपाल (Betul Update)। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Zone Electricity Distribution Company) द्वारा अब स्वीकृत भार से अधिक भार और अनधिकृत विद्युत के उपयोग (unauthorized use of electricity) की रोकथाम के लिए नवीनतम तकनीक पर आधारित ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफार्मर (Auto Cutoff Distribution Transformer) लगाए जाएंगे।

ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफार्मर के लगने से उपभोक्ताओं द्वारा स्वीकृत भार से अधिक भार अथवा अनधिकृत विद्युत का उपयोग करने पर ये वितरण ट्रांसफॉर्मर स्वतः ही बंद हो जाएंगे और बिजली सप्लाई भी बंद (power supply off) हो जाएगी। कंपनी द्वारा संबंधित क्षेत्र में अपने रिकार्ड में दर्ज उपभोक्ताओं की संख्या और उनके वैध स्वीकृत भार के आधार पर निर्धारित क्षमता के ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिससे संबंधित क्षेत्र में अनधिकृत विद्युत का उपयोग संभव नहीं होगा।

कंपनी ने बताया है कि भोपाल के छोला जोन में 100 केवीए का ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। साथ ही नर्मदापुरम में  मूंग की फसल वाले क्षेत्रों में ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इससे वितरण ट्रांसफॉर्मर फेल होने पर अंकुश लगा है। साथ ही वैध कनेक्शन की संख्या में वृद्धि हुई है तथा कंपनी के राजस्व में भी वृद्धि हुई है। 

कंपनी ने बताया है कि सीहोर वृत्त में एक वितरण केंद्र जहाँ ट्रांसफॉर्मर फेल होने की दर अधिक थी, वहाँ सभी क्षेत्रों में ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।  ग्रामीण क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे लागू कर वितरण ट्रांसफॉर्मर बदले जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफार्मर से मिलने वाले परिणामों की समीक्षा के बाद कंपनी के अन्य जिले भिंड, मुरैना एवं ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जाएगा।

कंपनी ने कहा है की ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफार्मर लगने से वैध उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने के साथ ही एक और जहाँ अनधिकृत विद्युत उपयोग की रोकथाम होगी, वहीं दूसरी और कंपनी के राजस्व में वृद्धि भी होगी। उल्लेखनीय है कि तमाम कोशिशों के बावजूद भी अभी भी चोरी छिपे बिजली चोरी होती है। जिससे वैध और पूरी राशि जमा करने वालों को समुचित बिजली नहीं मिल पाती है। 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button