New Rules from 1st November: आज से ट्रेन, जीएसटी, गैस सहित कई नियमों में हुए बड़े बदलाव, जानें आम आदमी पर कितना होगा असर

New Rules From 1st November : आज से पूरे देश में नए नियम लागू हो गए। इन नियम से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है, वहीं कुछ लोगों को इससे फायदा भी मिलेगा। आज से जिन सेक्टरों में बदलाव बैंक, बिजली सब्सिडी, पेट्रोल-डीजल से जुड़े कई नियमों में बड़े बदलाव हो रहे है। चलिए बताते हैं किन नियमों (New Rules from 1st November) में आज से बदलाव हुए हैं।
ट्रेनों की बदली समय सारणी में बदलाव
आज 1 नवंबर (New Rules from 1st November) से भारतीय रेलवे के समय में भी बदलाव किया गया है। कई ट्रेनों का समय रेलवे द्वारा बदल दिया गया है। यदि आप कहीं जाने की तैयारी कर रहे है, तो आप पहले ट्रेन की टाईमिंग जरूर चेक कर लें, ताकि आप असुविधा से बच सके।
जीएसटी में भी बदलाव
आज 1 नवंबर से जीएसटी में भी कुछ बदलाव किया गया है। इसके तहत 1 नवंबर से (New Rules from 1st November) 5 करोड़ से कम टर्नओवर वाले टैक्स पेयर्स को जीएसटी रिटर्न में 5 अंकों वाला एचएसएन कोड लिखना अनिवार्य होगा। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक 2 अंकों का एचएसएन कोड डाला जाता था।

घट गई एलपीजी गैस की कीमत
देश भर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कमी की गई है। तेल कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए 1 नवंबर से (New Rules from 1st November) LPG सिलेंडर की कीमत में 115 रूपए की घटौती की है। ये कीमत 19 किलो वाले कर्मिशयल गैस सिलेंडर पर दी गई है। यानि 19 किलो वाला कर्मिशयल सिलेंडर लेने के लिए आपको अब 115.50 पैसे चुकाने होंगे। बता दें कि ये बदलाव कुछ चुनिंदा राज्य में ही हुए है।
पेट्रोल डीजल के दाम भी घटे
हर महीने पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं। आज से नए महीने की शुरूआत हुई है और इन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 40 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है।
महंगा हो सकता हवाई सफर
आज से (New Rules from 1st ovember) तेल कंपनियों द्वारा ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की दाम बढ़ा दिए गए है। इस वजह से अब हवाई सफर भी महंगा हो सकता है और टिकट के दाम भी बढ़ाए जा सकते है। जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) की तरफ से मंगलवार सुबह जारी कीमत में 4842.37 रुपये की बढ़ोतरी की गई और दिल्ली में कीमत बढ़कर 120,362.64 रुपये प्रति किलो लीटर पर पहुंच गई।
इंश्योरेंस के लिए KYC जरूरी
इंश्योरेंस से जुड़े मामलों में केवायसी को जरुरी किया गया है। अगर आपने भी किसी प्रकार का बीमा कराया है तो बता दे कि इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने 1 नवंबर से बीमाकर्ताओं के लिए KYC (Know Your Costomer) की डिटेल देना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले पॉलिसी लेते समय केवाईसी डिटेल्स स्वैच्छिक था, लेकिन अब अनिवार्य किया जा रहा है। पुराने और नए दोनों तरह के इंश्योरेंस धारकों को केवाईसी कराना जरुरी हो गया है। इसके तहत इंश्योरेंस क्लेम करते समय अगर केवाईसी डॉक्यूमेंट नहीं दिखाया तो आपका क्लेम रद्द हो सकता है।





