देश/विदेश अपडेट

Chandra Grahan 2023: साल का आखरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को, यहां देखा जा सकेगा, कब शुरू होगा सूतक, इन्हें होगा लाभ

Chandra Grahan 2023, Lunar Eclipse in india, Chandra Grahan 2023 Date, Chandra Grahan, Eclipse October, Eclipse October 2023, 28 October 2023 Grahan Time In India, Chandra Grahan October 2023 in India Date and Time, chandra grahan 2023 october sutak kab lagega, chandra grahan 2023 october time in india, ,

Chandra Grahan 2023: साल का आखरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को, यहां देखा जा सकेगा, कब शुरू होगा सूतक, इन्हें होगा लाभ
Chandra Grahan 2023: साल का आखरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को, यहां देखा जा सकेगा, कब शुरू होगा सूतक, इन्हें होगा लाभ

Chandra Grahan 2023: (नई दिल्ली)। आगामी 28-29 अक्टूबर, 2023 (6-7 कार्तिक, शक संवत 1945) को आंशिक चंद्र ग्रहण घटित होगा। हालांकि चंद्रमा 28 अक्टूबर की आधी रात को उपछाया में प्रवेश करेगा। ग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटे में शुरू होगी। ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा।

वैज्ञानिकों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात्रि में 01 बजकर 05 मिनट पर प्रारम्भ हो जाएगा। हालांकि इसकी शुरुआती अवस्था रात्रि 11.30 बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं ग्रहण का समापन रात्रि 02 बजकर 24 मिनट पर होगा। ग्रहण की अवधि 1 घंटा 19 मिनट बहुत कम परिमाण 0.126 के साथ होगी। भारत में ग्रहण की संपूर्ण अवधि लगभग 4 घंटे 24 मिनट रहेगी।

कब लगेगा ग्रहण का सूतक (Chandra Grahan 2023)

ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। अतः इस ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 05 मिनट से शुरू हो जाएगा। वहीं ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक भी समाप्त हो जाएगा। यानी रात्रि 02 बजकर 24 मिनट पर सूतक काल भी समाप्त हो जाएगा।

सूतक काल में क्या करें, क्या न करें (Chandra Grahan 2023)

धर्म शास्त्रों के अनुसार सूतक काल में भोजन निवृत्ति के साथ धार्मिक कृत्य श्राद्ध आदि करना चाहिए। साथ ही मंत्र का जप करना चाहिए। ग्रहण में जपा मंत्र सिद्ध होता है। साथ ही दान आदि का भी विशेष महत्व है। इसका अनुसरण सभी को करना चाहिए।

इन राशि वालों को होगा लाभ (Chandra Grahan 2023)

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार साल के इस आखरी चंद्र ग्रहण से 5 राशि वालों को लाभ होगा। इनमें वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मकर शामिल हैं। इनके रुके काम होंगे, मान सम्मान बढ़ेगा, धन लाभ होगा, कार्य क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी, प्रमोशन आदि होगा।

इन स्थानों पर आएगा नजर (Chandra Grahan 2023)

यह चंद्र ग्रहण ग्रहण (Chandra Grahan 2023) पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमरीका, उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमरीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों से दिखाई देगा।

पिछला और अगला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023)

  • भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण 07 सितंबर 2025 को होगा और यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
  • भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर, 2022 को था और यह पूर्ण ग्रहण था।

कब होता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है जब पृथ्वी, सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता है। आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढंक पाता है।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

Related Articles

Back to top button