Toyota की सस्ती CNG गाड़ी लेने मची होड़, मात्र 25 हजार में हो रही बुक, 28 का माइलेज के साथ दमदार मजबूती

Toyota Glanza CNG: जापान की स्पेशलिस्ट वाहन निर्माता टोयोटा ने बुधवार को भारत में अपनी पहली सबसे सस्ती सीएनजी गाड़ी Glanza CNG लॉन्च कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि अर्बन क्रूजर हाई राइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) को भी सीएनजी में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार के लॉन्च होने के बाद मार्केट में मौजूद अन्य कार की सेल बिगड़ सकती है। कंपनी ने इसे बुक करने के लिए भी कमाल का ऑफर लाया है चलिए ऑफर और कार के अन्य फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Toyota Glanza CNG मात्र 25000 में हो रही बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भारत की पहली मिडसाइज एसयूवी है, जिसे फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ लॉन्च किया जा रहा है । कंपनी ने इस गाड़ी की बुकिंग भी शुरू कर दी है आप इसे मात्र 25000 रुपए टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं।
Toyota Glanza CNG यह है खासियत
रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा ग्लैंजा में सीएनजी किट के लिए मारुति सोर्स किए गए 1.5 लीटर k15c, 4 सिलेंडर इंजन का उपयोग किया जा रहा है। बता दें कि यही इंजन मारुति अर्टिगा और XL6 CNG में भी मिल रहा है कंपनी ने हाय राइडर सीएनजी की पावर के बारे में फिलहाल तो कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि या इंजन XL6 में सीएनजी मोड में 88 एचपी और 121.5 एनएम जनरेट करता है।
कंपनी के मुताबिक सीएनजी वेरिएंट सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा और टोयोटा की मानें तो सीएनजी किट के साथ यह एसयूवी 28.10 किमी/किग्रा तक माइलेज देगी।

कंपनी ने बताया कि Hyryder CNG इस एसयूवी के मिड-स्पेक S और G ट्रिम्स में पेश की जाएगी। इसका जी ट्रिम फुल-एलईडी हेडलैम्प्स, 17-इंच अलॉय व्हील्स, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एंबिएंट लाइटिंग और साइड एंड कर्टेन एयरबैग जैसे फीचर्स धांसू फीचर्स से लैस है। Hyryder CNG के बाद मारुति भी अपनी Grand Vitara का सीएनजी वर्जन लॉन्च कर सकती है।
बता दें कि मारुति की ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) एसयूवी टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाईराइडर पर ही आधारित हैऔर इनके पेट्रोल वेरिएंट में हाइब्रिड का फीचर भी कंपनी की ओर से दिया गया है। यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी है और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 28Kmpl तक का माइलेज ऑफर करती है।




