बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Pati-Patni Ne Khaya Jahar : एक माह पहले हुआ था विवाह, रुपयों को लेकर हुआ विवाद, दोनों ने खाया जहर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Pati-Patni Ne Khaya Jahar  : बैतूल। महज एक माह पहले उनका विवाह हुआ था। उनका वैवाहिक जीवन खुशी-खुशी चल रहा था। इसी बीच आज रुपये को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर पति का शव जैसे ही घर पहुंचा कि पत्नी ने भी जहर खा लिया। परिजनों ने उसे भी जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह दुखद घटना बैतूल जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम साकादेही की है। परिजनों के अनुसार आज सुबह 8.30 बजे अजय पिता प्रेमलाल वाडिवा (23) का पत्नी सलोनी से रुपये को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चल ते अजय ने जहर खा लिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें… युवक ने शादी के 6 दिन बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या, मातम में बदली खुशियां, पुलिस कर रही जांच

अजय की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर घर पहुंचे। यह देखते ही सलोनी (21) ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन तत्काल उसे भी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए और भर्ती कराया है। जहां सलोनी का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नशे में मांग रहा था पत्नी से रुपये 

परिजनों के अनुसार अजय और सलोनी की शादी एक माह पहले ही हुई थी। आज अजय नशे में था और उसकी पत्नी से पैसे मांग रहा था। पत्नी ने गुस्से में आकर सारे पैसे अजय को दे दिए। इसके बाद वह घर से बाहर चली गई थी। यह देख अजय ने घर में जहर खा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button