बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बड़ा खुलासा : हिन्दू संगठनों ने पकड़ी गोवंश तस्करी कर रही पिकअप, आरोपी बोले- भौंरा पुलिस चौकी में 500 रुपये देकर निकले

● नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भौंरा में सोमवार सुबह करीब 5 बजे गोवंश सेवकों ने एक पिकअप को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। इसमें 6 गोवंश भरे थे। सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपियों को पकड़कर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने साफ बताया कि उन्होंने भौंरा पुलिस चौकी में यहाँ से निकलने के लिए 500 रुपये दिए हैं।

गोवंश सेवकों ने आज सुबह 5 बजे भौंरा डिपो के पास रोड पर एक पिकअप वाहन पकड़ा। वाहन को पकड़ने के इस कार्य में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। जानकारी के अनुसार वाहन में 6 गोवंश भरे गए थे। वाहन को पकड़कर वाहन, गोवंश और आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने पिकअप में गोवंश ले जा रहे आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम का मामला दर्ज कर वाहन जब्त किया है।

गोवंश सेवकों ने आरोपियों को पकड़ने के बाद उनसे पूछताछ की और इसका वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने बताया कि वे होशंगाबाद के बाबई से गोवंश ला रहे हैं। पूछताछ के दौरान ही आरोपियों ने एक बड़ा खुलासा यह किया कि उन्होंने भौंरा चौकी क्रॉस करने के लिए वहां चौकी में 500 रुपये दिए हैं। इससे दबे छिपे पुलिस पर गोवंश तस्करी में मिलीभगत के आरोपों को बल ही मिल रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button