Udayshivakumar Infra IPO: कमाई का शानदार मौका! इंफ्रा सेक्टर की कंपनी के IPO में आज से लगा सकते हैं दांव
Udayshivakumar Infra IPO: Great earning opportunity! Bets can be placed in the IPO of infra sector company from today

Udayshivakumar Infra IPO: रोड बनाने वाली कंपनी उदय शिवकुमार इन्फ्रा लिमिटेड का आईपीओ निवेशकों के लिए 20 मार्च को खुला था। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ पर कमाई का अच्छा मौका बन रहा है।रिपोर्ट्स के अनुसार इस आईपीओ में निवेशकों को 40 प्रतिशत तक फायदा होने का अनुमान है। काफी समय बाद आईपीओ के जरिए कमाई का मौका बन रहा है। इसी कारण से इस आईपीओ को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइब किया जा रहा है। यदि आप भी इस आईपीओ में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो पहले आपको इसके फंडामेंटल चेक कर लेना चाहिए।
ये रही आईपीओ की पूरी डिटेल (Udayshivakumar Infra IPO)
इस आईपीओ के डिटेल की बात करें तो इसका सब्सक्रिप्शन 20 मार्च को खुला और 23 मार्च तक निवेशक इसमें पैसा लगा सकते हैं। इश्यू प्राइस 33-35 रुपए का है। 66 करोड़ का यह आईपीओ है। इश्यू के बाद कंपनी का मार्केट कैप 186-194 करोड़ के बीच हो सकता है। 3 अप्रैल को इसकी लिस्टिंग है। 428 शेयरों का एक लॉट होगा। आईपीओ में 30 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित है। इसी बीच इश्यू का 10 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। इस आईपीओ में निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है।
क्या करती है (Udayshivakumar Infra IPO)
एंजल वन की तरफ से शेयर की गई सूचना के मुताबिक, यह कंपनी लोकल से लेकर नेशनल हाइवे तक का निर्माण करती है। मुख्य रूप से इसका कारोबार कर्नाटक में फैला हुआ है। यह रोड, ब्रिज, कनाल, इंडस्ट्रियल एरिया के निर्माण जैसे कामों को लेकर बोली लगाती है।
कंपनी आईपीओ में होने वाली इनकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करेगी। कंपनी के शेयरों का आवंटन 28 मार्च, 2023 को होने की संभावना है।



