टेक/ऑटो

Bajaj Pulsar RS200 : दनदनाते फीचर्स के साथ मॉर्केट में धूम मचाने आई Bajaj की पॉवरफुल बाइक, किलर लुक से कर देगी सबकी छुट्टी

Bajaj Pulsar RS200: Bajaj's powerful bike has come to create a stir in the market with amazing features, will leave everyone with its killer looks.

Bajaj Pulsar RS200 : भारतीय बाजार में Bajaj ने कुछ ही समय पहले अपनी पॉवरफुल बाइक Bajaj Pulsar RS200 को लॉन्‍च किया है। बजाज की ये बाइक न सिर्फ पावरफुल परफॉर्मेंस देती है बल्कि इसकी स्पोर्टी डिजाइन भी सबसे अलग है। अगर आप एक ऐसी दमदार बाइक की तलाश में है जो आपके लिए Bajaj Pulsar RS200 से बेहतर ऑप्‍शन हो ही नहीं सकता। इस बाइक के किलर लुक और शानदार फीचर्स ने लोगों को दीवाना बना दिया है। तो चलिए जानते है इसके फीचर्स और कीमत के बारे में….

Bajaj Pulsar RS200 की कीमत

बजाज पल्सर RS200 की शुरुआती कीमत 1.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस दाम में आपको पावरफुल इंजन, स्पोर्टी डिजाइन और कई आधुनिक फीचर्स मिल जाते हैं। तो अगर आप एक ऐसी दमदार और स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं जो शहर में घूमने के लिए भी बेहतरीन हो, तो बजाज पल्सर RS200 को जरूर टेस्ट राइड के लिए ले जाएं। ये बाइक आपको निराश नहीं करेगी।

इंजन भी मिलता है दमदार

बजाज पल्सर RS200 में पॉवरफुल 199.5 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक DTS-Si इंजन। ये इंजन 24.5 PS की पावर और 18.7 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस दमदार इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। ये कॉम्बो मिलकर आपको राइडिंग का एक अलग ही अनुभव कराता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुँचने में इस बाइक को सिर्फ 9.8 सेकंड का ही समय लगता है।

डिजाइन

बजाज पल्सर RS200 की पहचान है इसकी धांसू और स्पोर्टी डिजाइन। आगे की तरफ प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी टेललाइट इसे एक आकर्षक लुक देते हैं। वहीं, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ना सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि जरूरी जानकारी भी आसानी से देता है।

कलर ऑप्शंस और सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से इस बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है। इसके अलावा पेरिमीटर फ्रेम और स्प्लिट सीट्स जैसी फीचर्स भी मिलते हैं। बजाज पल्सर RS200 आपको कई आकर्षक रंगों में मिलती है। आप अपनी पसंद के अनुसार ब्लैक, रेड, ब्लू, व्हाइट या ग्रे कलर चुन सकते हैं।

इतना देती है माइलेज

अगर आप ज्यादातर शहर में ही बाइक चलाते हैं तो Bajaj Pulsar RS200 आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक करीब 35 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। लेकिन, अगर आप लंबी दूरी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये बाइक शायद आपके लिए उतनी किफायती ना हो।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button