खेती किसानी

Betul Agriculture Contingency Plan: कम बारिश की आशंका पर अलर्ट, किसानों को कम अवधि वाली फसलें अपनाने की सलाह

Betul Agriculture Contingency Plan: Alert issued over the possibility of scanty rainfall; farmers advised to adopt short-duration crops.

Betul Agriculture Contingency Plan: कम बारिश की आशंका पर अलर्ट, किसानों को कम अवधि वाली फसलें अपनाने की सलाह
Betul Agriculture Contingency Plan: कम बारिश की आशंका पर अलर्ट, किसानों को कम अवधि वाली फसलें अपनाने की सलाह

Betul Agriculture Contingency Plan: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों, आत्मगवर्निंग बोर्ड तथा किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिला कंटीन्जेंसी प्लान के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए कृषि एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में एलनीनो प्रभाव के दृष्टिगत कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को कम अवधि वाली फसलें लगाने पर चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि जिले के किसान मूंग, उड़द, तिल एवं अरहर जैसी फसलें ले सकते हैं तथा इन फसलों के बीज जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने किसानों को पर्याप्त जल उपलब्धता होने पर ही धान की फसल लेने की सलाह दी।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने जिले में प्राकृतिक खेती एवं मिलेट्स का रकबा बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान भ्रमण कार्यक्रम के तहत किसानों को बाहरी राज्यों के साथ-साथ जिले के प्रगतिशील किसानों की सफल कृषि पद्धतियों का भी अवलोकन कराया जाए। उन्होंने कृषि, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के विभिन्न संसाधनों एवं यंत्रों के लिए एकीकृत केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रस्तावित कृषि योजना के अंतर्गत इंटरक्रॉपिंग, फसल विविधीकरण एवं क्षीर धारा ग्राम योजना सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कुकरू क्षेत्र में कॉफी फसल के विस्तार तथा कॉफी उत्पादन से वन समितियों एवं पेशेवर समूहों को जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही कुकरू क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मिनरल मिक्सचर एवं एजोला कल्चर का प्रदर्शन कराने का सुझाव भी दिया।

बैठक में खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने कहा कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसानों को ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने शनिवार एवं रविवार को भी समितियों के माध्यम से खाद का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने स्पष्ट किया कि ऐसे थोक विक्रेता जो पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद उसका ट्रांसफर निजी खाद विक्रेताओं को नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी बैंक को निर्देश दिए कि समितियों में खाद समाप्त होने से पूर्व ही मांग पत्र तैयार कर लिया जाए, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे। खाद वितरण से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कंट्रोल रूम का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में उप संचालक कृषि राम गोपाल रजक, उप संचालक पशु पालन सुरजीत सिंह, उप संचालक उद्यानिकी आरके कोरी सहित अन्य अधिकारी, किसान संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button