बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Post office RD : छोटे-छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाने के लिए सबसे बेहतर है डाक विभाग की यह स्कीम, वापसी की गारंटी, ब्याज भी अच्छा

हर व्यक्ति चाहता है कि वह थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके रखे ताकि भविष्य की जरूरतों के लिए एकमुश्त राशि उपलब्ध हो सके। हालांकि कुछ लोग इसके लिए रिस्क लेकर शेयर मार्केट की राह चुन लेते हैं ताकि कम समय में ही अच्छा रिटर्न ले सके। वहीं अधिकांश लोग यह जोखिम उठाने के बजाय ऐसा रास्ता चुनना चाहते हैं जिसमें ब्याज थोड़ा कम भले ही हो, समय ज्यादा लगे पर पैसा वापसी की गारंटी हो।

यदि आप भी इसी सोच के हैं तो आपके लिए भारतीय डाक विभाग (post office) की यह स्कीम सबसे बढ़िया है। इस स्कीम का नाम आरडी या रिकरिंग डिपॉजिट योजना (Post Office Recurring Deposit – RD) है। इस सरकारी योजना में निवेश जहां 100 फीसदी सुरक्षित है, वहीं 5.8 फीसदी सालाना की दर ब्‍याज भी मिलेगा। इसमें निवेश बेहद आसान है। मेहनत मजदूरी करने वाले से लेकर अच्छे खासे पैसे वाले तक सभी इसमें पैसा लगा सकते हैं।

रिकरिंग डिपोजिट योजना में निवेश 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए अपनी सुविधा के मुताबिक किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की RD योजना में 18 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है। इस योजना में ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है। एक अभिभावक अपने नाबालिग बच्‍चे का खाता भी खुलवा सकता है। 10 वर्ष के ज्यादा के उम्र  के बच्‍चे के नाम से भी अकाउंट ओपन हो सकता है।

महज 100 रुपए महीने का निवेश भी संभव

भारत में संभवतः यही योजना ऐसी होगी जिसमें इतनी कम राशि भी हर महीने जमा की जा सकती है। पोस्‍ट ऑफिस की इस योजना की सबसे खास बात ये है कि इसमें 100 रुपये के साथ भी खाता खुलवाया जा सकता है। इसलिए ऐसे व्‍यक्ति जिनके महीने में ज्‍यादा बचत नहीं होती, वो भी इसमें निवेश कर सकते हैं। हर तिमाही (सालाना रेट पर) जमा पैसे पर ब्याज का कैलकुलेशन किया जाता है। फिर इसे हर तिमाही के आखिरी में आपके अकाउंट में चक्रवृद्धि ब्याज के साथ जोड़ दिया जाता है।

भविष्य के लिए जोड़ सकते बड़ी राशि

इस योजना में निवेश से आप कैसे भविष्‍य के लिए बड़ा फंड बना सकते हैं, इसे आप इस उदाहरण से समझ सकते हैं। अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट खाते में 10 हजार रुपये 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद मैच्‍योरिटी पर 16,28,963 रुपये मिलेंगे। यह राशि कई बड़े कामों के भी पर्याप्त साबित हो सकती है। यही कारण है कि लोग इस योजना को निवेश के लिए चुनते हैं।

इन बातों का ध्‍यान रखना भी है जरूरी

पोस्‍ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट खाते में लगातार निवेश करना जरूरी है। अगर कोई निवेश समय पर किस्त नहीं जमा कराता है तो उसे जुर्माना देना पड़ता है। किस्त में देरी होने पर हर महीने एक फीसदी जुर्माना देना होगा। अगर लगातार 4 किश्तें नहीं जमा की जाए तो अकाउंट बंद हो जाता है। हालांकि, बंद अकाउंट अकाउंट को 2 महीने के भीतर फिर से चालू कराया जा सकता है। कुल मिलाकर मध्यम ही नहीं गरीब परिवार भी भविष्य के लिए सुरक्षित बचत के लिए इस योजना को अपना सकते हैं।

• News Source : hindi.news18.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button