मनोरंजन अपडेट

Viral Jugaad Video : बाइक में लगाया ट्रैक्टर का पहिया और शान से घूम आया पूरा गांव

Viral Jugaad Video : जुगाड़ के मामले में भारत के लोगों का कोई मुकाबला नहीं है। यहां आए दिन जुगाड़ के जरिए ऐसी-ऐसी चीजें बना ली जाती है जिनके बारे में बड़े-बड़े इंजीनियर भी नहीं सोच सकते। रोजाना ऐसे जुगाड़ के कई वीडियो वायरल भी होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे रहते हैं जिन्हें देख कर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं।

Viral Jugaad Video : बाइक में लगाया ट्रैक्टर का पहिया और शान से घूम आया पूरा गांव

Viral Jugaad Video : जुगाड़ के मामले में भारत के लोगों का कोई मुकाबला नहीं है। यहां आए दिन जुगाड़ के जरिए ऐसी-ऐसी चीजें बना ली जाती है जिनके बारे में बड़े-बड़े इंजीनियर भी नहीं सोच सकते। रोजाना ऐसे जुगाड़ के कई वीडियो वायरल भी होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे रहते हैं जिन्हें देख कर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाते हैं।

शहर हो या गांव, हर तरफ ऐसे जुगाड़ देखे जा सकते हैं। अधिकांश जुगाड़ ऐसी बेकार की वस्तुओं से किए जाते हैं जिनका शायद ही कोई उपयोग किया जाता है। कार, बाइक, साइकिल को भी जुगाड़ के सहारे अलग ही रूप दिए जाने के कई वीडियो भी हम अक्सर देखते ही रहते हैं।

वैसे तो मोटर साइकिल एक सामान्य वाहन ही होती है। चाहे कितनी भी महंगी मोटर साइकिल हो, वह बाइक ही कहलाती है, लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि साधारण बाइक को भी जुगाड़ से शान की शाही सवारी में बदला जा सकता है। आप कहेंगे कि यह तो मुश्किल है, लेकिन यह एक शख्स ने संभव कर दिखाया है।

इसका वीडियो इन दिनों खासा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pb13_sangrur_walle अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे न केवल बेहद पसंद किया जा रहा है बल्कि यूजर्स दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 4293 लाइक्स मिल चुके हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बाइक के अगले हिस्से को हटा दिया गया है। उसका अगला पहिया और वाइजर भी हटा दिया है। इसके बाद आगे की ओर अलग से लोहे की रॉड लगाई गई है। इस रॉड के सपोर्ट से ट्रैक्टर का बड़ा वाला पहिया बाइक में लगा दिया है। यह बाइक बाकायदा चल भी रही है।

ट्रैक्टर के अलग से लगाए गए पहिए के ऊपर ही एक सीट लगाई गई है वहीं बाइक चलाने वाला पीछे बाइक पर बैठा है। अलग से लगाई गई सीट ऐसा एहसास करा रही है जैसे किसी महाराजा की गद्दी हो। यही एहसास करते हुए 2 युवक शान से इस बाइक पर जा रहे हैं और पूरे गांव का चक्कर लगा रहे हैं। इस जुगाड़ की जमकर तारीफ हो रही है।

यहां देखें वह वायरल वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button