Viral Jokes : पति- आजकल तुम ना सिगरेट पीने से रोकती हो, ना शराब पीने से, क्या सब शिकायतें खत्म? पत्नी….

Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes : पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है! पति- ओह्ह, पर मैं तो तुम्हारे साथ….

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Viral Jokes)
पति- मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
जल्दी से एंबुलेंस के लिए कॉल लगाओ।
पत्नी- हां, लगाती हूं।
अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ।
पतिः रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes : नई-नई शादी के बाद पत्नी के हाथ का खाना पति ने पहली बार खाया… मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी…
पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे।
एक दूसरे की आंख में आँख
डाले पत्नी ने रोमांटिक हो कर पूछा !
“ऐसे क्या देख रहे हो जी?
पति: थोडा आराम से खा, मेरी बारी ही नहीं आ रही…!!!
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes : पप्पू- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? सरला का मजेदार जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी….
पति- आजकल तुम ना सिगरेट पीने से रोकती हो,
ना शराब पीने से, क्या सब शिकायतें खत्म?
पत्नी- नहीं…
वो क्या है ना…LIC वाला परसों ही
पोलिसी के सब फायदे बता कर गया है…!!!
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes: सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी…
पत्नी- क्यों जी रोज सुबह मेरे चेहरे पे पानी क्यों डालते हो
पति- क्योंकि तुम्होर पिताजी ने कहा था
मेरी बेटी फूल की तरह है इसे मुरझाने मत देना…
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes: हसबैंड- डार्लिंग तुम खूबसूरत होती जा रही हो, पत्नी किचन से…. पढ़ें मजेदार जोक्स…
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने
कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा-
इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर
मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है,
मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो
अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




