बैतूल अपडेट

Betul Ramsatta Pratiyogita: मन मोह रही पारम्परिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोकभजन और नृत्यों पर पेश की जा रही रामसत्ता

Betul Ramsatta Pratiyogita: Ramsatta being presented on folk bhajans and dances accompanied by traditional musical instruments

Betul Ramsatta Pratiyogita: मन मोह रही पारम्परिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोकभजन और नृत्यों पर पेश की जा रही रामसत्ता▪️ लोकेश वर्मा, मलकापुर (बैतूल)

Betul Ramsatta Pratiyogita: जिला मुख्यालय बैतूल के समीप ग्राम काजी जामठी (बरसाली) में चल रही राज्य स्तरीय रामसत्ता प्रतियोगिता का समापन आज शाम होगा। रामसत्ता मण्डल के सुन्दर एवं पारम्परिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोकभजन और पराम्परागत नृत्य के माध्यम से रामसत्ता की नामचीन मण्डलियों ने दूर दूर से आए श्रोताओं को शुक्रवार रात्रि 8 बजे से अभी तक बाँधे रखा।

Betul Ramsatta Pratiyogita: मन मोह रही पारम्परिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोकभजन और नृत्यों पर पेश की जा रही रामसत्ताभजनों व लोकगीतों की प्रस्तुति कल रात्रि 8 बजे से निरंतर, दूर दूर से आई 8 भजन मंडली दे रही है। शारदा भजन मंडल काजी जामठी, सरस्वती आदर्श कला मंडल डोंडवानी, महावीर भजन मंडल सीहोर, शारदा मंडल भोपाल, रामकृष्ण मंडल उमर खेड़ी, नागराज भजन मंडल इटारसी, सरस्वती कला मंडल चुनाहुजूरी, शिव ज्योति सरगम मंडल की तीटडंडा जिनका पहला राउंड कंप्लीट हो चुका है दूसरे, तीसरे और अंतिम राउंड के पश्चात निर्णायक समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आई मंडली को 51 हज़ार, 31 हज़ार और 21 हज़ार की राशि पुरस्कार के साथ ही चतुर्थ पुरस्कार 11 हज़ार, पंचम पुरस्कार 9 हज़ार, छठवां पुरस्कार 7 हज़ार, सातवां पुरस्कार 6 हज़ार और आठवां पुरस्कार 5 हज़ार दिया जाएगा।

ग्राम काजी जामठी (बरसाली) में चल रही राज्य स्तरीय रामसत्ता की लाइव लिंक….

यह है रामसत्ता प्रतियोगिता के आयोजक (Betul Ramsatta Pratiyogita)

यह आयोजन जगन्नाथ यादव, हरिराम यादव, रामगोपाल यादव, रविकांत सोनारे, भीमराज यादव, डॉक्टर भरत यादव, मोहन यादव, नंदराम यादव, भादूलाल सोनारे, बिरज परते, धनुलाल यादव, देवी राम यादव, गोपाल यादव, रामदास यादव, रघुनाथ यादव, दिलीप यादव द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का समापन आज शाम अंतिम राउंड के पश्चात होगा।

बैतूल अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button