बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मां की जादू-टोना से मौत का था संदेह, इसलिए पत्थर से कुचल कर कर दी हत्या

  • निखिल सोनी, आठनेर
    बैतूल के आठनेर थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को संदेह था कि उसकी माँ की मृत्यु जादू-टोना के कारण हुई है। यह जादू-टोना मृतक के द्वारा किया गया है।

    भैंसदेही एसडीओपी शिवचरण बोहित ने बताया कि 25 फरवरी 2022 को थाना आठनेर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोरपेड में मर्डर हुआ है। सूचना तस्दीक हेतु थाना प्रभारी आठनेर ग्राम बोरपेड टोपीढ़ाना पहुंचे थे। जहाँ पर मृतक छतन उईके (51) की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

    पूछताछ पर मृतक के पुत्र साहेबराव ने बताया कि विजय की माँ कुछ महीनो से बीमार थी। जिसकी 24 फरवरी 2022 को मृत्यु हो गई थी। विजय अकारण शंका करता था कि मेरे पिताजी छतन के जादू-टोना करने से उसकी माँ की मृत्यु हुई है। इसी शंका के चलते विजय ने सुबह 8.30 बजे करीब मेरे पिताजी को मारपीट और भारी पत्थर को ऊठाकर पिताजी के सिर पर पटक दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

    रिपोर्ट पर देहाती नालसी धारा-302 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। थाने पर असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। विवेचना के दौरान आज आरोपी विजय पिता सुरजू को गिरफ्तार किया गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button