बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मकान में लगी आग, दो-दो दमकल आईं पर पहुंच नहीं पाईं

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    शहर की सकरी गलियां आपदाओं में राहत पहुंचाने में भी बाधा बन रही है। ऐसा ही वाकया आज सुबह शहर के इंदिरा वार्ड में पेश आया। यहां एक मकान में आग लग गई थी। सूचना पर आग बुझाने के लिए नपा की दो-दो फायर ब्रिगेड पहुंची भी, लेकिन मौके तक नहीं पहुंच पाईं। ऐसे में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अगल-बगल के मकानों के बोर से पानी लेकर आग पर काबू पाया।
    महिला ने कैरोसिन डाल खुद को लगाई आग

    जानकारी के अनुसार इंदिरा वार्ड निवासी नारायण मिश्रा के घर आज सुबह लगभग 10 बजे आग लग गई। इस पर नगर पालिका को सूचना दी गई। रिहायशी क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही नपा की 2-2 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच भी गईं, लेकिन सड़क बेहद सकरी होने के कारण मौके तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों और मोहल्ले के लोगों ने आसपास के घरों के बोर से पानी लेकर आग पर काबू पाया।
    खलिहान में आग, सब कुछ हुआ खाक (देखें वीडियो)

    यदि फायर ब्रिगेड से आग बुझाई जाती तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता और नुकसान कम होता। आग लगने की घटना में कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन किया जा रहा है। आग कैसे लगी, यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

    देखें वीडियो… आग से ढाई एकड़ में लगी गन्नाबाड़ी हुई खाक

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button