Ma Sheetala Mandir Khedi : मां शीतला की महामंगल आरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब, सड़क पर लगा जाम

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Ma Sheetala Mandir Khedi : स्थानीय शीतला माता मंदिर के वार्षिक स्थापना दिवस पर आयोजित सप्त दिवसीय माँ नर्मदा पुराण के विश्राम दिवस के बाद मां शीतला रानी की महामंगल आरती हुई। इसमें भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
स्थापना दिवस पर आस पास के आधा दर्जन गांवों कनारा, भडूस सहित अन्य गांवों से मां शीतला की पालकी यात्रा भी माँ के दरबार में पहुचीं। इसके पश्चात माँ शीतला की महामंगल आरती का क्रम शुरू हुआ जो लगभग आधा घंटा चलता रहा। (Ma Sheetala Mandir Khedi)
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। मंदिर के दोनों ओर मार्ग पर जाम लग गया, लेकिन सुरक्षा व्यस्था में जुटी पुलिस ने जाम न हो इसके लिए गोठी कॉलोनी से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर रखी थी। (Ma Sheetala Mandir Khedi)
वैकल्पिक मार्ग से जाम को थोड़ी राहत मिलती दिखी। फिर भी भारी वाहनों की कतारें लग गई थी। इस अवसर पर मां शीतला माता मंदिर समिति ने कथा विश्राम दिवस और स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया था। आरती के बाद भंडारा शुरू किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। (Ma Sheetala Mandir Khedi)
- यह भी पढ़ें : Optical Illusion Quiz : 99% लोग हुए फेल… तेज नजर वाले ही बता पाएंगे तस्वीर में कितने शेर है, करें चैलेंज पूरा
देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




