बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

Sabse mahanga paneer : इस पनीर की कीमत इतनी कि खरीद सकते हैं सोने की चेन, बनता है उस जानवर के दूध से जिसके करीब जाना भी पसंद नहीं

World’s Most Expensive Cheese : पनीर खाना किसे पसंद नहीं होता? पनीर में जितना स्वाद होता है, उतना ही ये गुणकारी भी होता है. आमतौर पर घरों में बनने वाले पनीर की बात छोड़ दें तो आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा पनीर (Expensive Cheese) कौन सा है और ये कहां से आता है? आज हम आपको उसी महंगे पनीर (Pule Cheese) के बारे में बताएंगे, जिसे ‘प्यूल चीज’ कहा जाता है और इसके 1 किलोग्राम की कीमत इतनी है कि आप आराम से सोने की चेन खरीद लेंगे.

इस लग्ज़री पनीर की कीमत करीब 800 से 1000 यूरो यानि लगभग 80-82,000 रुपये प्रति किलोग्राम होती है. इसे दुनिया के सबसे महंगे पनीर में गिना जाता है. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस पनीर (Most Expensive Paneer) में ऐसा क्या है जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है. वैसे आपको ये जानकर और भी ज्यादा हैरानी होगी कि ये किसी फैंसी पशु के दूध या किसी प्लांट या लैब में नहीं बनाया जाता.

यह भी पढ़ें… अजब गजब : शादी में बुलाया पर बारात में नहीं ले गया, इससे नाराज दोस्त ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि और कोई भूलकर भी नहीं करेगा यह खता

आखिर इतना महंगा क्यों है ‘प्यूल चीज’ ?

Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक इस पनीर को गधी के दूध से बनाया जाता है. हालांकि ये सामान्य गधे नहीं बल्कि सर्बिया में पाए जाने खास प्रजाति के गधे ‘बाल्कन’ के दूध से तैयार किया जाता है. इस खास किस्म के पनीर का उत्पादन हर देश में नहीं किया जाता है. ‘प्यूल चीज’ को सर्बिया के ‘जसाविका स्पेशल नेचर रिजर्व’ में तैयार किया जाता है. इसे बनाने के लिए 60 फीसदी बाल्कन गधी का दूध और 40 फीसदी बकरी का दूध मिलाया जाता है और फिर ये प्रोसेस करके बनाया जाता है. एक किलोग्राम पनीर बनाने के लिए बाल्कन गधी के 25 लीटर ताज़े दूध की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें… अजब-गजब : मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म होते ही ब्राजील का एक शख्स हुआ इतना खुश कि कटवा डाले अपने दोनों कान

ऐसा-वैसा मत समझिए गधों को !

डॉन्की पनीर दुनिया के सबसे महंगे खाद्य पदार्थों में से एक है, जो वाग्यू बीफ और इटैलियन ट्रफल्स की बराबरी करता है. दरअसल गधी का दूध आसानी से सेट नहीं होता और इसके लिए नेचर रिजर्व में एक सीक्रेट तरीका अपनाया जाता है. वैसे आपको बता दें कि गधों की संख्या अब भले ही हमारे देश समेत कई देशों में कम हो गई हो, लेकिन अगर इन्हें संरक्षित किया जाए तो गधी के दूध को 25-30 हजार रुपये प्रति लीटर की कीमत में बेचा जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधनों को बनाने में भी होता है. बताते हैं कि अपनी सुंदरता के लिए मशहूर मिस्र की रानी क्लियोपेट्रा रोजाना गधी के दूध से स्नान किया करती थीं.

News & Image Source :  https://hindi.news18.com/news/ajab-gajab/worlds-most-expensive-paneer-is-made-of-donkey-milk-sold-for-80000-rupees-per-kg-pratp-4358648.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button