धर्म/अध्यात्म अपडेट

Vastu Tips For Money: घर में नहीं आ रहा पैसा तो आज ही करें ये काम, कभी खत्‍म नहीं होगा धन

Vastu Tips For Money: Money is not coming in the house, then do this work today, money will never end

Vastu Tips For Money: घर में नहीं आ रहा पैसा तो आज ही करें ये काम, कभी खत्‍म नहीं होगा धन
Source – Social Media

Vastu Tips For Money: कई बार खूब मेहनत करने के बाद भी घर में पैसों की तंगी बनी रहती है। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार पैसों की समस्‍या को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए है, जिससे घर में धन और वैभव बढता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में सुख शांति की कमी हो, धन आवक नहीं हो पा रही हो, घर के सद्स्यों में एकता की कमी हो, नौकरी-व्यापार में परेशानी आ रही हो तो इस सरल से टोटके को अपने घर के मुख्य दरवाजे के आगे पीछे एक बार जरूर कर लेने से सभी परेशानी उलटे पाव भाग जाती है।

Vastu Tips For Money: इस तरह करें उपाय

पैसों की तंगी दूर करने के लिए घर में मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर की ओर गणेश जी की दो प्रतिमाएं इस तरह लगाएं कि उनकी पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे। ऐसा करने से घर की सभी तरह की बाधाएं दूर होने लगेगी। और आप के घर में सुख-संपत्ति का आगमन होने लगेगा।

अचानक घर में धन आवक में तेजी से वृद्धि होने के लिए घर के मुख्य द्वार के ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखें। प्रतिदिन प्रातः काल उसमें जल अर्पित करें तथा सायंकाल घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर 11 बार “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करे. इससे आने वाली परेशानी पहले ही हल हो जाएगी। नियमित पूजा करने से घर के सदस्यों में आत्मविश्वास और एकता बढ़ने लगती है। इसलिए पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी रोज पूजा करें।

अगर घर में वास्तु दोष है तो घर की छत पर तुलसी का पौधा गमले में लगायें, साथ ही ऐसा करने से घर में आकाशीय बिजली गिरने का भी भय नहीं रहता है और आप का घर परेशानियों से सुरक्षित रहता है। वास्तुदोष से बचने के लिये घर के ईशान कोण में पांच तुलसी के पौधे लगायें तथा उनकी नियमित सेवा करें।

इन बातों का भी रखें ध्‍यान

देवी देवताओं के चित्र कभी भी नैर्ऋत्य कोण में नहीं लगाने चाहिये अन्यथा कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझने की पूरी संभावना बनी रहती है। पूजा घर में किसी भी देवी-देवता की एक से अधिक मूर्ति या चित्र न लगायें अथवा कलह-क्लेश की संभावना बनी रहती है। किसी भी दो देवता की तस्वीरें इस प्रकार न लगायें कि उनका मुख आमने-सामने हो।

इससे घर में समस्याओं का आगमन निश्चित है। कभी भी दक्षिण की दीवार पर दर्पण न लगायें। दर्पण सदैव पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर ही होना चाहिये। घर की तिजोरी का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर आप के घर में कभी भी धन की कमी नहीं आएगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button