Illegal Liquor Betul: स्कार्पियो से जब्त 8 लाख की अवैध शराब, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Illegal Liquor Betul: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध शराब का कारोबार काफी बढ़ गया है। इसका कारण चाहे जो भी हो, लेकिन यहां विभिन्न थाना क्षेत्रों में आए दिन बड़े पैमाने पर अवैध शराब जब्त हो रही है। इसी कड़ी में चिचोली थाना क्षेत्र में भी बुधवार को पुलिस ने करीब 8 लाख रुपये की अवैध शराब का जखीरा जब्त किया है।
पुलिस विभाग के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 सितंबर 2025 को थाना चिचोली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दूधिया रोड सेमलढाना ग्राम रतनपुर के पास एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार क्रमांक एमपी 09 बीडी 1640 में दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहे हैं।

मौके पर पहुंच कर वाहन की तलाशी
इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना चिचोली से एएसआई धनसिंग सल्लाम को दल बल सहित रवाना किया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली। इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब वाहन में पाई गई।
दर्जन भर पेटियों में 103 लीटर शराब
वाहन में 12 पेटियों में कुल 576 क्वार्टर (करीब 103 लीटर) अंग्रेजी शराब ऑफिसर च्वाइस रखी पाई गई। पुलिस को देख दोनों आरोपी वाहन छोड़कर भाग निकले। मौके से वाहन सहित शराब जब्त की गई। स्कार्पियो वाहन भी जब्त किया गया। कुल कुल जब्त माल की कीमत 7,97,920 रुपये है।

इन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
पुलिस ने मौके से आरोपी दिलीप यादव निवासी चिचोलीढाना भैंसदेही एवं पंकज नरवरे निवासी मासदो थाना भैंसदेही के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
आए दिन जब्त हो रही अवैध
गौरतलब है कि जिले में आए दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध शराब बड़े पैमाने पर जब्त हो रही है। यूं जिले भर में शराब दुकानें मौजूद हैं, इसके बावजूद अवैध शराब को बढ़ावा क्यों मिल रहा है, इसके पीछे भी लोग अब अपने-अपने तर्क लगाने लगे हैं।
कार्यवाही में इनकी रही मुख्य भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक हरिओम पटेल थाना प्रभारी चिचोली, एएसआई धनसिंग सल्लाम, प्रधान आरक्षक मेजर मर्सकोले की मुख्य भूमिका रही।
अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें
इस संबंध में एसपी वीरेंद्र जैन ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान में पुलिस का सहयोग करें। ऐसे तत्व समाज और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करते हैं।
कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी प्राप्त होने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी थाना/डायल-100 पर सूचना दें। आपकी दी गई सूचना गोपनीय रखी जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Electricity Bill Rebate: बिजली कंपनी दे रही भारी भरकम छूट, अभी तक माफ किए 2.68 करोड़, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
❓ FAQs (बैतूल में अवैध शराब जब्त)
Q1. बैतूल में पुलिस ने कितनी अवैध शराब जब्त की?
👉 पुलिस ने स्कार्पियो से करीब 8 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की।
Q2. Illegal Liquor Betul केस में कितने लीटर शराब पकड़ी गई?
👉 पुलिस ने 576 क्वार्टर यानी करीब 103 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।
Q3. आरोपी कौन-कौन हैं और क्या वे गिरफ्तार हुए?
👉 आरोपी दिलीप यादव और पंकज नरवरे मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।
Q4. Illegal Liquor Betul मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
👉 पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन और शराब जब्त की।
Q5. आम लोग अवैध शराब की सूचना कहां दे सकते हैं?
👉 पुलिस ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति डायल-100, पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में सूचना दे सकता है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



