बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

रात में वेंटिलेशन तोड़ने की हो रही थी कोशिश, परिवार की नींद खुल जाने से भाग खड़े हुए चोर

झल्लार। इस मकान को निशाना बनाने की फिराक में था चोर गिरोह।
  • नीलेश साहू, झल्लार
    झल्लार में देर रात्रि राठौर परिवार के निवास पर 2 से 3 बजे रात को 6-7 से चोरों ने धावा बोल कर चोरी का प्रयास किया गया। उसी समय मकान मालिक की नींद खुल जाने से चोरी की एक बड़ी वारदात होने से बच गई।

    इस संबंध में राहुल राठौर द्वारा थाना झल्लार में की गई शिकायत में बताया गया है कि रात 2 बजे के लगभग उनकी छत पर कुछ अज्ञात लोग खड़े थे। वे वेंटिलेशन तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच नींद खुल जाने से वे भाग खड़े हुए।

    इसके बाद उन्होंने चोरों की तलाश की तो ग्राम के मच्छी कुएं (झिरी) के समीप एक बनी पुलिया पर एक फोर व्हीलर और दो मोटर साइकिल के साथ पांच-छ: लोग खड़े नजर आए। परिवार के सदस्य वहां पहुंचे और उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि हम लोग बैतूल से आए हैं और वापस जा रहे हैं।यह बोल कर वे चले गए।

    ग्राम के मदन राठौर, लखन राठौर की माने तो उनके निवास पर चोरी की नीयत से वे लोग पहुंचे थे। यदि ठीक समय पर नींद नहीं खुलती तो चोरी की बड़ी वारदात हो जाती। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक कार भी नजर आ रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button