बैतूल अपडेट

Betul road accident: बैतूल में खौफनाक हादसा, कार ने इंजीनियर को एक किमी तक घसीटा, मौके पर मौत, पत्नी-बच्चा घायल

Betul road accident: Horrific accident in Betul, car drags engineer for one kilometer, dies on the spot, wife and child injured

Betul road accident: बैतूल में खौफनाक हादसा, कार ने इंजीनियर को एक किमी तक घसीटा, मौके पर मौत, पत्नी-बच्चा घायल
Betul road accident: बैतूल में खौफनाक हादसा, कार ने इंजीनियर को एक किमी तक घसीटा, मौके पर मौत, पत्नी-बच्चा घायल

Betul road accident: मध्यप्रदेश के मुलताई क्षेत्र में हुआ एक भयावह सड़क हादसा इंसानियत को झकझोर देने वाला है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भी नहीं रोका और उसे लंबी दूरी तक घसीटती रही, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मल्हारा पंखा के पास हुआ हादसा

यह घटना शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसा मल्हारा पंखा के पास हुआ, जहां एक अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी।

मृतक और परिवार की स्थिति

चिल्हाटी निवासी कमलेश बोबड़े, जो भोपाल में इंजीनियर थे, अपनी पत्नी और तीन साल के बच्चे के साथ सगाई समारोह से लौट रहे थे। टक्कर के दौरान उनकी पत्नी और बच्चा दूर जा गिरे। पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बच्चे को हल्की चोट लगी है।

Betul road accident: बैतूल में खौफनाक हादसा, कार ने इंजीनियर को एक किमी तक घसीटा, मौके पर मौत, पत्नी-बच्चा घायल
Betul road accident: बैतूल में खौफनाक हादसा, कार ने इंजीनियर को एक किमी तक घसीटा, मौके पर मौत, पत्नी-बच्चा घायल

टक्कर के बाद भी नहीं रुका कार चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद भी कार चालक नहीं रुका और कमलेश को करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

हादसे के बाद आरोपी चालक चिल्हाटी के रास्ते फरार हो गया। टोल से बचने की कोशिश में उसकी कार चिल्हाटी में राजेश पवार के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button