बैतूल अपडेट

Minor Girl Kidnapping Case: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया था दिल्ली, सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Minor Girl Kidnapping Case: A minor girl was lured away to Delhi, arrested by Sarani police.

Minor Girl Kidnapping Case: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया था दिल्ली, सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Minor Girl Kidnapping Case: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया था दिल्ली, सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Minor Girl Kidnapping Case: बैतूल जिले के सारणी क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली से आरोपी को पकड़कर पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया है।

8 अप्रैल को की गई थी शिकायत

8 अप्रैल 2026 को थाना सारणी में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच

घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र जैन ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।

दिल्ली से बालिका सुरक्षित बरामद

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने नाबालिग बालिका को दिल्ली से सुरक्षित खोज निकाला। बालिका के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(m), 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल व 6 को जोड़ा गया।

आरोपी को कोर्ट में किया पेश

पुलिस ने आरोपी अमित सैनी पिता हीरालाल सैनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सहसवान जिला बदायूं थाना जनीफनगर उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी बहलोलपुर सेक्टर 62 गौतम बुद्ध नगर को 18 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय बैतूल में पेश किया।

इस पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, सहायक उप निरीक्षक अनिल मोर्य और आरक्षक आनंद कसोतिया, महेश भलावी, राजेंद्र उइके, वर्षा नागले और लक्ष्मी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button