Multai Farmer Fraud Case: मुलताई में किसानों से 20 लाख की ठगी, फसल खरीदकर फरार हुआ आरोपी, अफसरों से शिकायत
Multai Farmer Fraud Case: Farmers in Multai were cheated of 20 lakh rupees, the accused absconded after purchasing the crop, complaint to the officers

Multai Farmer Fraud Case: मुलताई क्षेत्र के एक गांव में किसानों के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फसल बेचने के बाद भुगतान का इंतजार कर रहे किसान अब परेशान हैं, क्योंकि खरीदार पैसे दिए बिना ही गांव छोड़कर गायब हो गया। किसानों ने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की है।
ग्राम डहुआ के किसानों द्वारा की गई शिकायत के अनुसार व्यापारी पवन बारंगे ने गांव के किसानों से गेहूं और मक्का खरीदा, लेकिन करीब 20 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। इस घटना से गांव में नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है।
कई किसान हुए प्रभावित
ग्रामीणों के मुताबिक सुंदर लाल कचाहे, मधु कचाहे, यदोराव कचाहे, कैलाश बारंगे, दिनेश घोरपड़े, गुड्डू परिहार, दिनेश परिहार, सुरेश बोबडे, मुन्नालाल पिंजारे, रामदीन, लक्ष्मण बारंगे और नितेश पवार सहित कई किसानों ने अपनी उपज आरोपी को दी थी। फसल की तौल के समय उसके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे।
दो दिन में भुगतान का वादा
बताया गया कि आरोपी ने फसल को पिकअप वाहन क्रमांक MP48G2213 में भरकर ले जाया और किसानों को भरोसा दिया कि दो दिन के भीतर नकद भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन तय समय गुजरने के बाद भी पैसे नहीं मिले और वह बहाने बनाता रहा।
- यह भी पढ़ें : Betul School Vehicle Checking: बैतूल में स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, बिना परमिट दो जब्त, 20 पर जुर्माना
अचानक हुआ गांव से गायब
कुछ दिनों बाद पवन बारंगे गांव छोड़कर कहीं चला गया। इसके बाद किसानों को समझ आया कि उनके साथ धोखा हुआ है। इस वजह से कई किसानों की बड़ी रकम अटक गई है, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- यह भी पढ़ें : Betul Humanity News: बैतूल से नेपाल तक इंसानियत की डोर, हेमंत खंडेलवाल की पहल से मिला सम्मानजनक अंतिम सफर
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
पीड़ित किसानों ने मुलताई थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन उनका कहना है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से मांग की है कि आरोपी को जल्द पकड़कर उनकी बकाया राशि वापस दिलाई जाए।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



