Amla Anganwadi Inspection: एसडीएम की आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर सख्ती, खामियां मिलने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी
Amla Anganwadi Inspection: SDM takes strict action on arrangements at Anganwadi centres, warns of termination of service if deficiencies are found

Amla Anganwadi Inspection: बैतूल जिले के आमला क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। निरीक्षण में सामने आई कमियों के बाद अब जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है।
निरीक्षण में सामने आई कमियां
एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने हाल ही में आवरिया, ससाबड़, अंधारिया और खापा खतेड़ा के आंगनवाड़ी केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह साफ-सफाई ठीक नहीं पाई गई, बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं थी और रिकॉर्ड रखरखाव में भी लापरवाही नजर आई। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए।
सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी
एसडीएम ने साफ कहा है कि अब सिर्फ नोटिस देकर मामले को नहीं टाला जाएगा। यदि भविष्य में केंद्रों पर खामियां पाई गईं तो संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस चेतावनी के बाद कर्मचारियों में चिंता का माहौल है।
- यह भी पढ़ें : Multai Farmer Fraud Case: मुलताई में किसानों से 20 लाख की ठगी, फसल खरीदकर फरार हुआ आरोपी, अफसरों से शिकायत
निरीक्षण के बाद सफाई अभियान
निरीक्षण के अगले दिन ही संबंधित गांवों के केंद्रों में व्यापक सफाई अभियान शुरू किया गया। केंद्रों में झाड़ू-पोछा किया गया, परिसर को साफ किया गया और रसोई व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया। बच्चों के बैठने की व्यवस्था में भी सुधार किया गया। कई स्थानों पर दीवारों की सफाई कर शैक्षणिक सामग्री को सही तरीके से सजाया गया।
व्यवस्थाओं में दिखा खासा सुधार
आवरिया, ससाबड़, अंधारिया और खापा खतेड़ा के केंद्रों में अब बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पेयजल, स्वच्छ शौचालय और पोषण आहार वितरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
- यह भी पढ़ें : Minor Girl Kidnapping Case: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया था दिल्ली, सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्रामीणों ने जताई संतुष्टि
प्रशासन की सख्ती का असर केंद्रों की व्यवस्था में साफ नजर आने लगा है। स्थानीय लोगों ने भी सुधार को लेकर संतोष व्यक्त किया है। अभिभावकों का कहना है कि यदि इसी तरह निगरानी जारी रही तो बच्चों को बेहतर माहौल मिल सकेगा।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



