बैतूल अपडेट

Betul News : बैतूल जिले में मधुमक्खियों का कहर जारी, मधुमक्खियों ने लोगों पर किया हमला, 50 घायल

Bee havoc continues in Betul district, bees attack people, 50 injured

बैतूल। Betul News मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। आपको बता दें कि 50 से ज्यादा लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए हैं। घटना देवरी और पारेगांव में चोटी कार्यक्रम के दौरान की है। सभी घायलों को मुलताई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें की मुलताई थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम देवरी में बुधवार को चोटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मधुमक्खियों के काटने से बच्चे बुजुर्ग और युवा समेत 25 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।

पारेगांव में भी मधुमक्खियों ने लोगों पर किया हमला। 

Betul News बैतूल जिले के पारेगांव में भी चोटी कार्यक्रम आयोजित किया गया था यहां पर कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। सभी घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर है उन्हें बैतूल रेफर कर दिया गया है।

आपको बता दें कि बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले मुलताई क्षेत्र के ग्रामों में खेतों में देवस्थानों पर ग्रामीणों द्वारा चोटी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस में देवस्थान पर पूजा करने के बाद खाना बनाया जाता है जिसके बाद सभी लोग भोजन करते हैं। इस कार्यक्रम में परिजनों के अलावा गांव के लोग और दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहते हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button