बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

suicide attempt : इंग्लिश का पेपर बिगड़ा तो छात्र ने खाई सल्फास की गोली, मुलताई से किया जिला अस्पताल रैफर

बैतूल। कक्षा 11वीं के एक छात्र का अंग्रेजी का पेपर बिगड़ गया तो उसने सल्फास की गोली खा ली। उसकी हालत देख परिजन उसे मुलताई अस्पताल लाए। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल रैफर किया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुलताई थाना क्षेत्र के एक गांव के 11 वीं कक्षा के छात्र का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र बिगड़ गया था। इस तनाव में उसने अपनी जान ही देने का फैसला कर लिया और दुकान पर जाकर सल्फास की गोली ले ली। दुकानदार ने भी बगैर कोई पर्चा मांगे और पूछताछ किये उसे यह जानलेवा गोली दे दी।

घर पहुंचते ही उसने गोली का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने जब यह देखा तो उसे लेकर तत्काल मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button