Betul Samachar : झोपड़ी में आग लगाकर कर लिया जमीन पर कब्जा, बना लिया पक्का मकान, अब दे रहा धमकी
Betul News : Captured the land by setting fire to the hut, built a pucca house, now threatening
◼️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
बैतूल जिले के विकासखंड भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत केरपानी के जामूठाना की निवासी 80 वर्षीय वृद्धा सुदिया मोसिक कोरकू ने उसकी झोपड़ी जलाकर उस पर पक्का मकान गांव के ही एक युवक द्वारा बना लिए जाने की शिकायत की है। युवक द्वारा उसे परेशान किए जाने का आरोप भी वृद्धा ने लगाया है। वृद्धा ने कार्यवाही की मांग की है।
वृद्धा सुदिया ने कलेक्टर को आवेदन पत्र देकर बताया कि वह जामूठाना गांव की रहने वाली है और अत्यंत गरीब है। उसके स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 94/5 रकबा 0.007 हेक्टेयर भूमि वर्तमान में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। यह कृषि भूमि मेरे पिता हीरा ने मुझे दी है। भूमि पर एक कच्चा झोपड़ा पूर्व में बना हुआ था।
मैं दूसरे गांव मजदूरी का कार्य करने चली गई तो गांव के ही एक युवक ने उक्त भूमि पर बने झोपड़े को आग लगा कर नष्ट कर दिया। झोपड़ी में ही आवेदिका सुदिया का भूमि पट्टा भी रखा हुआ था। ततपश्चात अनावेदक ने उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर जबर्दस्ती पक्का मकान बना लिया और मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
आवेदिका सुदिया ने बताया कि उक्त भूमि वर्तमान में सावन पुत्र नलसू के नाम दर्ज है। उक्त भूमि का न्यायालय में प्रकरण प्रचलित होने के बावजूद तहसीलदार टप्पा तहसील झल्लार के द्वारा अनावेदक को नोटिस देने के बाद भी पक्का मकान बना लिया है। वह आवेदिका को आए दिन परेशान कर रहा है। आवेदिका सुदिया मौसिक ने उक्त अतिक्रमणकर्ता पर उचित कार्यवाही की मांग की है।



